{"_id":"5d4820148ebc3e6cbd38f351","slug":"standing-desk-becomes-popular-in-offices-know-its-healthy-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में बैठकर काम करने से हो गए हैं परेशान, तो आ गया है 'स्टैंडिंग डेस्क'","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ऑफिस में बैठकर काम करने से हो गए हैं परेशान, तो आ गया है 'स्टैंडिंग डेस्क'
Tue, 06 Aug 2019 09:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
working office
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में हमें एक जगह बैठ कर काम करना पड़ता है। इसके साथ ही लगातार एक जगह बैठे रहने से शरीर की सेहत पर भी असर पड़ता है। लेकिन अब आपको ये जानकर खुशी होगी कि बहुत से ऑफिस अपने यहां खड़े होकर काम करने की सुविधा दे रहें हैं। तो जाने कैसे खास है ये ऑफिस की स्टैंडिंग डेस्क।
बैठ कर काम करने से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। खासकर लगातार बैठे रहने से पेट की चर्बी सबसे ज्यादा बढ़ती है। लेकिन खड़े होकर काम करने की सुविधा मिलने से अब लोगों को इस तरह की समस्या से नि़जात मिल जाएगा। क्योंकि शोध में बताया गया है कि रोजाना कुछ देर खड़े रहने से एक हजार कैलोरी बर्न होती है।
इसके साथ ही लगातार बैठे रहने से कमर और पीठ में भी तकलीफ होना शुरू हो जाती है। अगर कुछ देर तक ऑफिस में खड़े होकर काम करने को मिले तो कमर दर्द की शिकायत से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes
शोध में यह बात सामने आई है कि स्टैंडअप डेस्क पर काम करने से खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। दस कर्मचारियों पर किए गए अध्ययन में यह बात पता चली कि 180 मिनट तक खड़े रहने से शुगर के स्तर में 43 फीसदी की कमी आती है।
विज्ञापन
office
- फोटो : pixa
कैसे काम करती है स्टैंडिंग डेस्क
इन डेस्क की खासियत यह है कि इन्हें बस एक बटन दबाकर खड़े होकर काम करने लायक बना सकते हैं। और जब आपका मन करें बैठने का तो बस उसी बटन से उसे अपनी सीट के बराबर लाया जा सकता है। बेंगलुरु में स्थित इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कम्पनी गोल्डमेन के सभी कर्मचारियों की डेस्क स्टैंडिंग डेस्क ही हैं। इन डेस्क की वजह से ऑफिस के कर्मचारी अब पहले से ज्यादा मूव कर पाते हैं और बैठना कम पसंद कर रहे हैं।