अनियमित जीवनशैली और भागदौड़ की वजह से होने वाले अवसाद के चलते पुरुषों की यौन इच्छा प्रभावित हो जाती है। यौन इच्छा के कम होने से शादीशुदा जीवन में भी अड़चने आती है। ऐसे में जरूरी है कि ऐसी चीजों का सेवन किया जाए जिससे यौन इच्छा में वृद्धि हो। आर्युवेद में इसके लिए अश्वगंधा खाने की सलाह दी गई है। अश्वगंधा पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को ठीक कर यौन इच्छा को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा खाने के फायदे..
{"_id":"5df22ad88ebc3e87eb43c672","slug":"sperm-count-will-increase-by-these-eatings-for-better-sex-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स लाइफ को बनाना है बेहतर तो खाएं ये चीज, बढ़ जाएगी शुक्राणुओं की संख्या ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेक्स लाइफ को बनाना है बेहतर तो खाएं ये चीज, बढ़ जाएगी शुक्राणुओं की संख्या
Sat, 14 Dec 2019 12:51 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:51 PM IST
relationship
- फोटो : file photo
relationship
- फोटो : file photo
उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों में सेक्स हार्मोन्स टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी घटने लगता है। ऐसे में अगर अश्वगंधा खाया जाए तो इससे टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे कई शोध हुए हैं जिनमें बताया गया है कि अश्वगंधा खाने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
relationship
- फोटो : file photo
अश्वगंधा पुरुषों की कामेच्छा में वृद्धि करता है। प्राचीन समय से ही अश्वगंधा का सेवन काम इच्छा में बढ़ोतरी के लिए किया जाता आ रहा है। अश्वगंधा के सेवन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ता है और कामेच्छा और संतुष्टि में इजाफा होता है।
विज्ञापन
relationship
यौन इच्छा बढ़ाने के लिए अश्वगंधा को गर्म दूध में शहद के साथ मिलाकर पीना चाहिए। दरअसल, अश्वगंधा हमारे अवसाद के स्तर को कम करता है और शरीर की ऊर्जा में इजाफा करता है। अवसाद के स्तर के बढ़ने से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और खून का प्रवाह धमनियों में कम होने लगता है। इससे नपुंसकता की समस्या होने लगती है। अश्वगंधा ऐड्रिनल ग्लैंड्स को मजबूत बनाता है। इन्हीं ग्लैंड्स से हमारे हॉर्मोन का उत्पादन ठीक होता है।
breast cancer
- फोटो : pixabay
अश्वगंधा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी बहुत फायदेमंद होता है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं। इसके सेवन से हमें सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी नहीं पकड़ती हैं।