फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: एक्यूआई बढ़ने पर शरीर में क्या बदलाव होते हैं? शुरुआती लक्षणों की पहचान कर तुरंत शुरू कर दें बचाव

Thu, 22 Oct 2026 05:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

AQI Health Effects: एक्यूआई बढ़ने पर आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस फूलने जैसे लक्षण हो सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और हृदय या फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। प्रदूषण के दिनों में बाहरी गतिविधियां कम करना और मास्क पहनना जोखिमों से बचाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Air Pollution Symptoms how High AQI affects Your Health Early Warning Signs to Watch
प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

अक्तूबर से लेकर फरवरी के महीनों में राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के तमाम हिस्सों में वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर दिवाली के बाद धुएं और कई राज्यों में पराली जलाने को इसका प्रमुख कारण माना जाता रहा है। अभी दिवाली में दो हफ्तों से ज्यादा का समय बाकी है, इससे पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। हवा की गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राजधानी क्षेत्र में स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान' (ग्रैप) के पहले चरण को लागू करने की घोषणा कर दी है।



ग्रैप-1 में खुले में कचरा जलाने, ढाबों, होटलों और रेस्तरां के खुले इलाकों में तंदूर और निर्माण और तोड़-फोड़ वाली जगहों पर धूल रोकने के लिए कड़े नियमों को लगाया जाता है जिससे प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गिरकर 'खराब' श्रेणी (एक्यूआई 201-300) में आ गई है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दे रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई के बढ़ने का मतलब है कि हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। क्या आप जानते हैं कि एक्यूआई का बढ़ना कई तरह से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

Trending Videos
Air Pollution Symptoms how High AQI affects Your Health Early Warning Signs to Watch
प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, प्रदूषण का बढ़ना सेहत के लिए कई प्रकार से चिंता कारण हो सकता है। इसका असर केवल फेफड़ों पर ही नहीं, बल्कि आंखों, नाक, गले और हृदय संबंधी स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। प्रदूषित हवा में कुछ समय बिताने के बाद कई लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी या सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगती है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लंबे समय में प्रदूषित हवा के संपर्क में रहना बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।

आइए जानते हैं कि एक्यूआई बढ़ने का सेहत पर किस तरह से असर होता है?

एक्यूआई बढ़ने पर शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

प्रदूषित हवा के संपर्क में आने पर सबसे पहले आंखों, नाक और गले में जलन जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। हवा में मौजूद सूक्ष्म कण श्वसन तंत्र में पहुंचकर सूजन और जलन पैदा कर सकते हैं। प्रदूषित हवा में कुछ समय बिताना सेहत के लिए कई तरह से मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।
 

  • आंखों में जलन, लालिमा या पानी आना।
  • नाक बहना, गले में खराश या बार-बार छींक आना।
  • सूखी खांसी या गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होना।
  • सिरदर्द या थकान महसूस होना।
  • अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि प्रदूषण के कारण किस तरह से हमारी हड्डियों को भी नुकसान हो सकता है?
Air Pollution Symptoms how High AQI affects Your Health Early Warning Signs to Watch
वायु प्रदूषण से फेफड़ों को खतरा - फोटो : Freepik.com

सांस और फेफड़ों पर होता है सबसे ज्यादा असर

हवा में मौजूद PM 10 और PM2.5 जैसे प्रदूषक कण सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। PM2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि वे फेफड़ों के गहरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं। कुछ कण फेफड़ों से होते हुए खून के संचार में भी प्रवेश कर सकते हैं। इससे प्रदूषकों के शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंचने का खतरा हो सकता है।
 

  • जिन लोगों को पहले से सांस की समस्या या अस्थमा की दिक्कत रही है उनमें अस्थमा अटैक या घरघराहट की शिकायत हो सकती है।
  • लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और समय के साथ इससे  हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution Symptoms how High AQI affects Your Health Early Warning Signs to Watch
प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क - फोटो : Adobe Stock

एक्यूआई ज्यादा हो तो बचाव के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक्यूआई ज्यादा हो तो सभी लोगों का लगातार सावधानी बरतते रहनी चाहिए। 
 

  • बाहर निकलने से पहले स्थानीय एक्यूआई की जांच करें और बहुत प्रदूषण होने पर बाहर की गतिविधियां कम करें।
  • जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाले एन95 मास्क का इस्तेमाल करें। 
  • घर में धुआं पैदा करने वाली गतिविधियां कम करें और उचित फिल्ट्रेशन का इस्तेमाल करें।
  • अस्थमा के मरीजों को अपनी निर्धारित दवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार बचाव के तरीकों का इस्तेमाल करते रहें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed