फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझे आप हो गए हैं संक्रमित, वैज्ञानिकों ने चेताया

Wed, 22 Dec 2021 03:27 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 22 Dec 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
specific symptoms of omicron variant, know what expert says about this
ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण - फोटो : iStock

भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक 14 राज्यों में संक्रमण फैल चुका है, वहीं 200 से ज्यादा लोगों में अब तक इसकी पहचान की जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कोरोना का यह वैरिएंट अब तक 77 देशों में रिपोर्ट किया जा चुका है और कोरोना के अन्य स्ट्रेनों की तुलना में यह काफी तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए लोगों को लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता है।



कोरोना के इस नए वैरिएंट के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक लगातार अध्ययन कर रहे हैं। अब तक की रिपोर्ट के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन में कुछ लक्षण अलग देखे जा रहे हैं। इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीका स्थित डिस्कवरी हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ रेयान नोच ने हाल ही में एक ब्रीफिंग में बताया कि डॉक्टरों ने ओमिक्रॉन संक्रमितों में एक खास लक्षण की पहचान की है, जिसके आधार पर बीमारी की पुष्टि की जा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं। 

specific symptoms of omicron variant, know what expert says about this
गले में खरोंच जैसा दर्द - फोटो : iStock

रोगियों को हो रही है गले में खरोंच जैसी समस्या
डॉ रोच ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमण के सबसे आम प्रारंभिक संकेत में रोगियों में स्क्रेची थ्रोट यानी कि गले में खरोंच जैसी स्थिति के बारे में पता चलता है। इसके साथ कुछ लोगों को बंद नाक और सूखी खांसी की समस्या भी हो सकती है। इनमें से अधिकतर लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि ओमिक्रॉन कम खतरनाक है। डॉ रोच कहते हैं, डेल्टा से संक्रमण के दौरान जहां लोगों को गले में खराश की समस्या हो रही थी, वहीं इस बार संक्रमितों को गले में खरोंच के साथ तेज दर्द का अनुभव हो रहा है, इन लक्षणों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

specific symptoms of omicron variant, know what expert says about this
कोविड-19 के लक्षण - फोटो : iStock

ओमिक्रॉन के इन लक्षणों के बारे में भी जानिए
इससे पहले एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रही डॉक्टर एंजेलिक कोएत्ज़ी ने बताया था कि ओमिक्रॉन के ज्यादातर संक्रमितों को रात में बहुत अधिक पसीना आने की समस्या हो रही है। इसके अलावा डेल्टा संक्रमण की तरह इसमें भी रोगियों को गंभीर थकान और कमजोरी की समस्या देखने को मिल रही है। डॉक्टर एंजेलिक कहती हैं, दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को इन लक्षणों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
specific symptoms of omicron variant, know what expert says about this
कोरोना संक्रमण के लक्षण - फोटो : Pixabay

पहले से भिन्न हैं कोरोना के लक्षण
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के प्रोफेसर सर जॉन वेल ने एक रेडियो चैनल से बातचीत में बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों में जो लक्षण देखने को मिले हैं, वे पिछले वेरिएंट से कुछ भिन्न होते हैं। संक्रमितों में बंद नाक, गले में खराश, मायलगिया और लूज मोशन जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं, जिनपर लोगों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
specific symptoms of omicron variant, know what expert says about this
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव जरूरी - फोटो : iStock

काफी संक्रामक है कोरोना का यह नया वैरिएंट
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन संक्रमितों में ज्यादातर लक्षण माइल्ड देखे जा रहे हैं, इसके गंभीर मामले फिलहाल नहीं देखे गए हैं, हालांकि ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। यह वैरिएंट काफी अधिक संक्रामक है, ऐसे में इससे बचाव के उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है। कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट, डेल्टा और मूल सार्स-सीओवी-2 वायरस की तुलना में लगभग 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed