{"_id":"6a8ec9ed0ad1bed1de0b75a4","slug":"common-mistakes-parents-make-about-their-kid-s-weight-in-hindi-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा? माता-पिता की ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा? माता-पिता की ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
Wed, 26 Aug 2026 05:23 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:23 PM IST
सार
Causes and Risks for Obesity in Children: अगर आपके बच्चे का वजन भी बढ़ रहा है तो आपको ये खबर अवश्य पढ़नी चाहिए। हम यहां आपको माता-पिता की कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से वजन बढ़ता है।
विज्ञापन
बच्चों में मोटापा बढ़ाने वाली माता-पिता की 5 गलतियां
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Causes and Risks for Obesity in Children: अगर आपके बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से तेजी से बढ़ रहा है, तो इसे सिर्फ ज्यादा खाना खाने का नतीजा समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बच्चों में बढ़ता मोटापा आगे चलकर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, नींद से जुड़ी समस्याओं और दूसरी स्वास्थ्य परेशानियों का जोखिम बढ़ा सकता है।
बच्चों में मोटापा बढ़ाने वाली माता-पिता की 5 गलतियां
- फोटो : AI
बच्चों में मोटापा बढ़ने की 5 बड़ी वजहें
बच्चों को ज्यादा समय तक मोबाइल या टीवी देना
आजकल बच्चों का स्क्रीन टाइम तेजी से बढ़ा है। मोबाइल, टीवी, टैबलेट या वीडियो गेम में लंबे समय तक व्यस्त रहने से बच्चे कम चलते-फिरते हैं। इसका असर उनकी रोजाना की शारीरिक गतिविधि पर पड़ सकता है। माता-पिता को कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे के दिन में खेलने, चलने और दूसरी उम्र के हिसाब से शारीरिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय हो।

पैकेज्ड और जंक फूड की आदत
चिप्स, बिस्किट, पिज्जा, बर्गर, इंस्टेंट नूडल्स, मिठाई और मीठे पेय बच्चों को पसंद आते हैं। अगर इन चीजों का सेवन बार-बार किया जाए और घर का पौष्टिक खाना कम हो जाए, तो बच्चे की कुल कैलोरी बढ़ सकती है। इसलिए बच्चों को हर दिन जंक फूड देने के बजाय फल, सब्जियां, दाल, साबुत अनाज, दूध या अन्य पौष्टिक विकल्पों को डाइट में शामिल करना बेहतर है।

बच्चे को खाने के लिए मजबूर करना
कई माता-पिता बच्चे की प्लेट पूरी करवाने के लिए उस पर दबाव डालते हैं। बच्चे की भूख और पेट भरने के संकेतों को नजरअंदाज करके बार-बार खिलाने की आदत लंबे समय में खाने के व्यवहार को प्रभावित कर सकती है। बच्चे को भूख और पेट भरने के संकेत समझने देने चाहिए। साथ ही खाने को इनाम या सजा के तौर पर इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

नींद का सही रूटीन न होना
बच्चों के लिए पर्याप्त और नियमित नींद बेहद जरूरी है। देर रात तक मोबाइल चलाना, टीवी देखना या सोने का समय रोज बदलते रहना बच्चे की नींद को प्रभावित कर सकता है। कम या अनियमित नींद वजन बढ़ने समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। इसलिए बच्चों के लिए उम्र के हिसाब से नियमित स्लीप रुटीन बनाना जरूरी है।