अगर आप अपना वजम कम करना चाहते हैं तो छह चीजें जरूर खाएं। इन चीजों को खाने से आप स्वस्थ्य भी रहेंगे और आपका वजन भी कम होगा। दरअसल, इनदिनों मोटापा एक गंभीर समस्या बना हुआ है और ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका वजन न बढ़ें। वजन बढ़ने से न सिर्फ आपकी शारीरिक संरचना बिगड़ती है बल्कि आपको कई तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए।
अगर आपको वजन कम करना है तो फलिया, दाल, छोले, सेम और मटर प्रोटीन खाएं। ये प्रोटीन के सबसे उत्तम स्त्रोत होते हैं। इन सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में कॉम्पेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे हम रेसिस्टेंट स्ट्रेच और ऑलीगोस्चेरिज के रूप में जानते हैं। ये सब्जियां आराम से पचती हैं और इसमें प्रोटीन और फायबर दोनों का प्रभाव होता है जो कि हमें जल्दी भूख लगने से बचाता है।
अगर आपको वजन घटाना है तो ऐवकोडो खाएं। इसमें भरपूर मोनाअनसैचुरेटिड फैटी एसिड और फाइबर होता है। ये एसिड डाइजस्ट होने में लंबा वक्त लेता है। इसके साथ ही एवकोडा घुलनशील फाइबर का एक्सिलेंट स्त्रोत है. ऐवकोडो पाचन गति को धीमा कर देता है। इसमें हाई कैलोरी और फेट मौजूद होता है। दिन में एक ऐवकाडो खाने से आप अपने ह्दय स्वस्थ्य रख सकती है। इसके अलावा ये आपके त्वचा में निखार भी लाता है।
4 of 7
weight loss
- फोटो : getty images
डार्क चोकलेट स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। डार्क चोकलेट 70 फीसगी आपके डाइजस्ट प्रोसेस को स्लो कर देती हैं और आपका अच्छा महसूस कराती हैं। एक डार्क चोकलेट आपको संतुष्ट रखने के लिए काफी होती है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सैमन मछली खाएं। सैमन मछली प्रोटिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत है। ये पॉलीअनसैचुरेटिड फैटी एसिड हार्मोन में परिवर्तन करते हैं जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा ये विडामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स है। ये वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।