फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज को नियंत्रित करना है तो फाइबर से भरपूर ये चीजें जरूर खाएं

Fri, 07 Feb 2020 02:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 07 Feb 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
some fibre-rich foods to control your diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फाइबर से भरपूर चीजों को आहार में शामिल करने से हमारी पाचन क्रिया मजबूत होती है और आंतें भी स्वस्थ रहती हैं। अगर बात डायबिटीज की हो तो फाइबर युक्त आहार इसे नियंत्रण करने में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है और फाइबर वाला आहार इसे आसानी से नियंत्रित रखता है। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर फाइबर वाले आहार को शामिल करते हैं तो यह आपके कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी नियंत्रित करता है। आइए जानते हैं वो कौन-से फाइबर युक्त चीजें हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित रखती हैं...


 
some fibre-rich foods to control your diabetes
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

दरअसल, फाइबर से भरपूर आहार आपको सिर्फ डायबिटीज से ही नहीं बचाता है बल्कि हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। कई शोधों में बताया गया है कि आहार में फाइबर शामिल करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचा जा सकता है। अगर आप फाइबर से भरपूर आहार लेते हैं तो लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रहता है और मोटापे की समस्या से भी आपको निजात मिलता है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि वो हर दिन 25 ग्राम फाइबर को अपने आहार में शामिल करें। इसी तरह, पुरुषों के लिए दिनभर में 38 ग्राम फाइबर जरूरी है। वैसे तो फाइबर सबके लिए जरूरी है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है।

some fibre-rich foods to control your diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में ओट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। ओट्स ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। आप ओट्स को नाश्ते में ले सकते हैं। ओट्स का डोसा या उत्तपम भी बनाकर खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
some fibre-rich foods to control your diabetes
broccoli

अगर आपको डायबिटीज को नियंत्रित रखना है तो आप अपने आहार में ब्रोकली को शामिल करें। ब्रोकली में विटामिन-सी के साथ ही कैल्शियम और फाइबर की मात्रा भी होती है। आप ब्रोकली को सब्जी और सलाद के तौर पर ले सकते हैं। ब्रोकली के साथ ही आप दालों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन के साथ ही फाइबर की मात्रा भी होती है।

विज्ञापन
some fibre-rich foods to control your diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आप सेब और नाशपाती को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। सेब और नाशपाती में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। 100 ग्राम सेब में 2.4 ग्राम फाइबर और 100 ग्राम नाशपाती में 3.1 ग्राम फाइबर होता है। दरअसल फाइबर दो प्रकार का होता है जिसमें से एक घुलने वाला और दूसरा न घुलने वाला होता है। फाइबर आसानी से पच जाता है जिसकी वजह से यह इंसान के पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप अपनी डाइट में फाइबर नहीं लेते तो आपको कब्ज हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed