Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: आंखों की सेहत पर भारी पड़ सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये छोटी-छोटी गलतियां, तुरंत कर लें सुधार

Tue, 17 Nov 2026 12:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

मोबाइल-कंप्यूटर का लंबे समय तक इस्तेमाल, पोषक तत्वों की कमी और पर्याप्त नींद न लेना आंखों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। इन आदतों से डिजिटल आई स्ट्रेन, सूखापन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

विज्ञापन
How Screen Time and Poor Sleep Affect Your Eye Health how to Keep Your Eyes Healthy
आंखों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। इनके बिना दुनिया को देखना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो सकता है। इसके बावजूद अक्सर हम आंखों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। 



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और पर्याप्त नींद न लेना ऐसी आदतें हैं, जो आंखों पर बुरा असर डाल सकती हैं। आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में आंखों से जुड़ी समस्याएं सभी लोगों में बढ़ती देखी जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते अपनी आदतों में सुधार करें ताकि आंखों की सेहत को ठीक रखा जा सके।

आइए जानते हैं हमारी आंखों को किन चीजों से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है और किन आदतों में हमें तुरंत सुधार करने की जरूरत है?

Trending Videos
How Screen Time and Poor Sleep Affect Your Eye Health how to Keep Your Eyes Healthy
मोबाइल के इस्तेमाल के खतरे - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारी आंखों की सेहत कितनी खराब होती जा रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब कम उम्र के लोगों, यहां तक कि बच्चों को भी चश्मे लगाने की जरूरत पड़ रही है। डिजिटल लाइफस्टाइल ने इस समस्या को और भी गंभीर बना दिया है। 
 

  • डिजिटल दौर में हम में से ज्यादातर लोगों का दिन मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने बीत रहा है। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है।
  • इससे आंखों में थकान, जलन, खुजली, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति को डिजिटल आई स्ट्रेन कहा जाता है।
  • इसके अलावा खान-पान की गड़बड़ी, नींद की कमी और कई दूसरी स्थितियां भी आंखों की सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाती जा रही हैं।
How Screen Time and Poor Sleep Affect Your Eye Health how to Keep Your Eyes Healthy
आंखों की हेल्थ के लिए डाइट - फोटो : Freepik.com

खानपान में पोषक तत्वों की कमी तो नहीं?

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। विशेष रूप से विटामिन ए, सी और ई आंखों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनकी कमी होने पर आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
 

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड को भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है।
  • अपनी डाइट में गाजर, पालक, ब्रोकली और मछली जैसी पौष्टिक चीजें शामिल करें।
  •  संतुलित आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How Screen Time and Poor Sleep Affect Your Eye Health how to Keep Your Eyes Healthy
नींद पूरी न होना - फोटो : Freepik.com

कहीं आपको नींद की दिक्कत तो नहीं?

नींद की कमी का असर सिर्फ शरीर की ऊर्जा पर नहीं, बल्कि आंखों पर भी पड़ता है। शरीर को पर्याप्त आराम और अच्छी नींद न मिलने के कारण आंखों में लालिमा, सूजन और थकान की दिक्कत बढ़ जाती है। कई बार आपको  आंखों में सूखापन और जलन की समस्या भी महसूस होती है। आंखों और संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना सभी लोगों के लिए जरूरी है।
 

  • सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें। 
  • इसके अलावा सोने और जागने का समय नियमित रखें।




--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed