फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों के लिए अच्छा है लड़कों की तरह बैठना, अगली बार कोई टोके तो उन्हें ये जवाब दें

Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Sitting like a man is beneficial for women in joints pain, women lifestyle vs Men lifestyle
पार्क के पास बैठीं लड़कियां - फोटो : Pixabay

लड़कियों को लेकर समाज में कई तरह के बंधन हैं। उनके कपड़े पहनने से लेकर उनके उठने-बैठने तक पर लोगों की नजर रहती है। घर-परिवार में लड़कियों को अक्सर ठीक से बैठने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि पैर को क्रॉस कर के बैठो, पैर फैलाकर मत बैठो, ऐसे-वैसे मत बैठो या फिर लड़कों की तरह मत बैठो, वगैरह-वगैरह।

Sitting like a man is beneficial for women in joints pain, women lifestyle vs Men lifestyle
Sitting Woman and Man - फोटो : Pixabay

लड़कियों को यह जान लेना चाहिए कि लड़कों की तरह पैर फैलाकर बैठना उनके लिए मेडिकली सही है। इसलिए अगली बार कोई ऐसी-वैसी सलाह दे तो उन्हें भी जरूर बताएं। दरअसल, लड़कों की तरह बैठना लड़कियों के जोड़ों के लिए अच्छा होता है। टेक्सास की ऑर्थोपेडिक सर्जन बार्बरा बर्जिन ने इसको लेकर एक मुहिम शुरू कर दी है।

Sitting like a man is beneficial for women in joints pain, women lifestyle vs Men lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. बार्बरा ने इस मुहिम को 'सिट लाइक ए मैन' यानी कि एसएलएएम नाम दिया है। दरअसल, जब वह 32 साल की थीं, तभी से उनके घुटनों में आम दिनों में दर्द रहता था। वहीं, वीकेंड पर उन्हें आराम रहता था। उन्होंने इस बारे में सोचना शुरू किया कि आखिर वीकेंड पर ऐसा क्या बदलाव हो जाता है!

विज्ञापन
विज्ञापन
Sitting like a man is beneficial for women in joints pain, women lifestyle vs Men lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. बर्बरा ने गौर किया तो उन्हें मालूम हुआ कि वीकेंड पर उन्हें अपनी छोटी कार नहीं चलानी पड़ रही। कार चलाते वक्त उनके पैर और घुटने सटे रहते थे और यही दर्द का कारण होता था। दरअसल, महिलाओं की कमर वाला हिस्सा पुरुषों की अपेक्षा चौड़ा होता है, इसलिए जांघ की हड्डी अंदर की ओर हिप जॉइंट से मुड़ती है।

विज्ञापन
Sitting like a man is beneficial for women in joints pain, women lifestyle vs Men lifestyle

महिलाओं के पैर सटाकर बैठने से उनके हिप्स और घुटनों में दर्द हो सकता है। इसलिए ऐसे बैठना तकलीफदेह हो सकता है। डॉ. बर्बरा के अनुसार, उम्र के अनुसार स्थिति और बिगड़ती चली जाती है। इसलिए पुरुषों की तरह पैर फैलाकर बैठने से दर्द में आराम मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed