फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या होता है सेक्स स्ट्रेस? इन लक्षणों से पहचाने कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार

Fri, 13 Dec 2019 06:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 13 Dec 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
know causes behind increased sex stress in our society
- फोटो : pixa

तनाव हमारे शरीर की स्थिति या जीवन में होने वाले प्रेशर की प्रतिक्रिया है। किसी व्यक्ति को तनाव क्यों होता है, वह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग हो सकता है, हमारी सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार भी अलग होता है और हम किस तरह के वातावरण रहते हैं ये भी निर्धारित करता है। लेकिन आपको बता दें कि 'सेक्स' भी तनाव का मुख्य कारण बनता जा रहा है। जिसे 'सेक्स स्ट्रेस' भी कहते हैं।



विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रेस लेवल बढ़ने के कारण शरीर के कई ऐसे हार्मोंस प्रभावित होते हैं, जिनकी वजह से सेक्स स्ट्रेस बढ़ जाता है। अगर पति-पत्नी अपनी रोजाना की जिंदगी का विश्लेषण करने के लिए कुछ समय निकाल सकें तो सेक्स स्ट्रेस का कारण समझा जा सकता है। सेक्स स्ट्रेस का कोई एक कारण नहीं है बल्कि कई ऐसी परिस्थितियां हैं जो इसका बड़ा कारण बन सकती है। 

know causes behind increased sex stress in our society
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्यवसायिक जीवन में खुद को बेहतरीन साबित करने का जुनून, प्रमोशन की चाह के प्रयास में लोग अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर देते हैं। अधिक आमदनी के लिए 8 की जगह 12-15 घंटे काम करना पड़ता है और आपके पास समय कम हो जाता है। ऐसे में ऑफिस के बाद कभी-कभी घर पर भी काम पूरा करना पड़ता है। इस तरह निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना कठिन हो जाता है। जिम्मेदारियों को निभाने में व्यक्ति इतना थक जाता है कि बिस्तर पर लेटते ही सो जाता है और इसका सीधा असर उसकी सेक्स जीवन पर पड़ता है। 

know causes behind increased sex stress in our society
- फोटो : Pixabay

आज की शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी दोनों कामकाजी होते हैं। ऐसे में, रिश्तों में आजीवन साथ रह पाने की निश्चितता नहीं है। एक डर बना ही रहता है कि कब अलग होना पड़े क्योंकि दोनों के अहं होते हैं, जो कभी भी टकरा सकते हैं। दोनों में कोई भी समझौते के लिए तैयार नहीं होना चाहता है। इस तरह की स्थिति तनाव को जन्म देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know causes behind increased sex stress in our society
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आजकल लोग अपनी संयमित काम नहीं करते, बल्कि बाद में खींचातानी शुरू करते हैं। आधुनिक सुख-साधन जुटाना, रिसॉर्ट या विदेश में छुट्टियां बिताना हर दंपति की इच्छा होती है। आज विकल्प के रूप में लोन व क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता व बाद में उनकी किश्तें चुकाने का प्रेशर शरीर व मन दोनों को थका डालता है, बिना प्लानिंग के जो वित्तीय तनाव झेलना पड़ता है, वो व्यक्ति के जीवन को बूरी तरह से प्रभावित करता है और सेक्स लाइफ के प्रति उदासीन कर देता है। 

विज्ञापन
know causes behind increased sex stress in our society
- फोटो : pixabay

कामवासना संबंधी साहित्य, फोटो और फिल्म के प्रभाव के कारण व्यक्ति सेक्स लाइफ फैंटेसी की दुनिया से जुड़ जाता है। उस तरह की इच्छा करने लगता है, जबकि वास्तविकता उससे कहीं दूर होती है। ऐसी फैंटेसी के कारण पार्टनर का सेक्स स्ट्रेस बढ़ने लगता है। वे साथ होकर भी आनंद से वंचित रह जाते हैं। एक-दूसरे की उम्मीदों पर खरा न उतरने का भय रिश्तों में उदासीनता ले आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed