{"_id":"5c67df8cbdec22737d20d250","slug":"sitting-for-hours-can-make-you-handicap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिसर्च के मुताबिक ऑफिस जाकर हर भारतीय कर रहा है ये गलती, हो रहा है गंभीर बीमारियों का शिकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रिसर्च के मुताबिक ऑफिस जाकर हर भारतीय कर रहा है ये गलती, हो रहा है गंभीर बीमारियों का शिकार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sitting
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के आधुनिक लाइफस्टाइल में लोग ज्यादातर अपना समय कुर्सी पर बैठकर बिताते हैं। चाहे वो ऑफिस का काम हो या फिर घर का काम, सारी चीजों को बैठे-बैठे निपटाते हैं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है। लगातार लेपटॉप या फिर सिस्टम पर बैठकर काम करने से आपके शरीर को बहुत नुकसान होता है। आइए आपको बताते हैं लगातार बैठे रहने से आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंच रहा है
2 of 5
sitting
- फोटो : social media
हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि दस में से चार भारतीय ऐसे हैं लगातार बैठे-बैठे काम करते हैं और शारारिक रूप से जरा भी एक्टिव नहीं हैं। शोध के मुताबिक भारतीय अपनी दैनिक दिनचर्या में ज्यादा समय बैठकर बिताते हैं और उन्हें जरा भी वर्क आउट की आदत नहीं है। रिसर्च के मुताबिक मॉडर्न लाइफ स्टाइल भारतीयों के जीवन को आसान और आरामदायक बना दिया है और उसका सीधा उनके स्वास्थ पर पड़ रहा है।
3 of 5
office
- फोटो : social media
रिसर्च में बताया गया है कि किस तरह पहले पहले भारतीय किसी भी काम को पूरा करने के लिए मेहनत करते थे। चलकर जाते थे और लोगों को कपड़े खरीदने के लिए चलकर जाना पड़ता था, लेकिन आज के आधुनिक समय में उन्हें शॉपिग के लिए कई ऑनलाइन साइट मिल जाती हैं। जहां से कपड़े पसंद कर आराम से घर बैठे मांगा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
office work
- फोटो : social media
वहीं ऑफिस में खासकर सर्विस इंडस्ट्री से जुड़े लोग जरा भी एक्टिव नहीं है। वे सीढ़ियों से चलकर जाने की जगह लिफ्ट का उपयोग करते हैं। उन्हें लगता है लिफ्ट समय का बचत करता है, लेकिन शायद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हैं कि वह उनके शरीर को आराम की जगह नुकसान पहुंचा रहा होता है।
विज्ञापन
5 of 5
office
- फोटो : social media
रिसर्च में सलाह दी गई है कि बैठकर काम करने से पहले हमेशा कोशिश करें दिन में कम से कम दो -तीन बार सीढ़ियों से चलकर आएं और जाएं। यही नहीं काम के दौरान कुछ देर पर उठकर एक बार जरूर घूमने की सलाह भी दी गई है। वहीं ऑफिस में बहुत सारी छोटी-छोटी चीजों मसलन, मीटिंग, बातचीत और दूसरी चीजों को कुर्सी पर बैठकर करने की बजाय खड़े होकर करने के लिए कहा गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।