मौसम बदलते ही मच्छरों का आतंक फैलने लगा है। ऐसे में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि वो खुद को इन जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखें। बता दें,
जुलाई-अगस्त में बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप अकसर बढ़ जाता है। जिसकी वजह से इन बीमारियों की वजह से आने वाले बुखार से छुटकारा पाना इतना आसान काम भी नहीं है। इससे पीड़ित मरीज के जोड़ों में दर्द रहने के साथ उसके सिर में भी काफी दर्द रहता है।इतना ही नहीं इस दौरान मरीज के प्लेटलेट्स भी काफी कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों के खौफ से गुजर रहे हैं तो जान लें आपके घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपको डेंगू के प्रकोप से छुटकारा दिला सकती हैं।
नारियल पानी
डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी कर सकते हैं।
मेथी की पत्तियां
डेंगू के बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है।
पपीते के पत्ते
पपीते के पत्ते भी काफी असरदार हैं। इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही रखता है। इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।