फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें मानसून के इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं, छोटी सी गलती कर सकती है बीमार

Wed, 23 Jun 2021 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Jun 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Health tips Know what to eat and what not to eat in this monsoon season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

भारत में मानसून का इंतजार हर किसी को रहता है, क्योंकि ऐसे समय में बारिश होती है और मौसम काफी सुहावना हो जाता है। साथ ही लोगों को गर्मी के मौसम से राहत भी मिलती है। ऐसे में बारिश के समय लोग चाय और गर्मा-गर्म पकौड़ों का आनंद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मानसून मौसम को तो खुशनुमा कर देता है, लेकिन ये बारिश अपने साथ कई सारी चीजें लेकर आती है और ये चीजें हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। ये चीजें हैं चिपचिपाहट, एलर्जी और इंफेक्शन। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए की मानसून के इस चिपचिपे मौसम में किन चीजों का सेवन करके और किन चीजो का सेवन न करके स्वस्थ रहा जा सकता है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Health tips Know what to eat and what not to eat in this monsoon season
जामुन के फायदे - फोटो : iStock

इन चीजों का कर सकते हैं सेवन:-

मौसमी फल

  • मानसून के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मिल जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं। लीची, नाशपाती, आडू और जामुन इस मौसम में मिल जाते हैं और ये सभी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। साथ ही ये फल व्यक्ति की स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही इंफेक्शन से भी बचाते हैं।
Health tips Know what to eat and what not to eat in this monsoon season
पानी पीने के हैं कई फायदे - फोटो : pexels

पानी

  • इस मौसम में आपकी त्वचा रूखी और सूखी दिखती है। ऐसे में आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपकी त्वचा चमकदार और कोमल बनी रहेगी। आप पानी की जगह पर घर पर बना ताजा जूस, ग्रीन टी या सूप का भी सेवन कर सकते हैं। इनसे भी आपको काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Know what to eat and what not to eat in this monsoon season
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी

  • इस मौसम में लोग चाय का सेवन काफी करते हैं। अगर आप भी चाय पीते है, तो आप इसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल सकते हैं। तुलसी के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप तुलसी के पत्तों को धोकर के ऐसे भी चबा सकते हैं या फिर शहद के साथ भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
Health tips Know what to eat and what not to eat in this monsoon season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन चीजों के सेवन से बचें:-

चीनी

  • किसी भी चीज को मीठा बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन चीनी का ज्यादा सेवन हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही शुगर की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए तो ये बिल्कुल सही नहीं होती। जब व्यक्ति चीनी खाता है, तो ग्लूकोज ग्लाइकेशन नाम की एक प्रक्रिया को ट्रिगर करती है, जिसमें चीनी के अणु इस तरह से बंधते हैं कि ये आपकी त्वचा को झुर्री और मुरझाया हुआ बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed