{"_id":"5e21d9b38ebc3e4b5f2a28cc","slug":"sign-and-symptom-of-low-stamina-causes-of-low-stamina-and-remidies-for-energy-less-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जल्दी थक जाते हैं और आपका स्टैमिना हो गया है कम, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या आप जल्दी थक जाते हैं और आपका स्टैमिना हो गया है कम, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
Sat, 18 Jan 2020 03:07 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
tired
क्या आप जल्दी थक जाते हैं? क्या आपको इन दिनों नींद ज्यादा लग रही है? क्या आपको भूख नहीं लग रही है? क्या आपको काम करने में थकान हो रही है? यदि हां, तो आखिर क्यों हो रहा है ऐसा? आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि उनका स्टैमिना बहुत कम हो गया है। आइए जानते हैं, आखिर क्या मतलब है इसका?
Tired
स्टैमिना का मतलब है आपके शरीर की उर्जा और आपके आंतरिक बल से है। सामान्य शब्दों में कहे तो स्टैमिना कम होने की स्थिति में व्यक्ति किसी काम को मानसिक या शारीरिक रूप से ज्यादा देर तक नहीं कर सकता। आमतौर पर अधिकांश लोग स्टैमिना से शारीरिक कार्यों को करने की क्षमता ही समझते है, लेकिन असल में यह मानसिक कार्य और थकानों से भी जुड़ा है।
tired
स्टैमिना कम होने के संकेत:
- सीढ़ियां चढ़ते वक्त थकान लगना
- थोड़ी दूर तक चलने पर ही थक जाना
- लंबे समय तक शारीरिक या मानसिक काम नही कर पाना
- बिना मेहनत किए पसीना आना
विज्ञापन
विज्ञापन
Tired
स्टैमिना कम होने के संकेत:
- भूख नहीं लगना और अधिक नींद आना
- थका हुआ महसूस करना और चक्कर आना
- आंखों के सामने कभी-कभी धुंधलापन छा जाना
- हाथों और पैरों में दर्द महसूस होना
विज्ञापन
Tired
कारण और उपाय
- नींद की कमी: रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरुरी है, नहीं तो शारीरिक क्षमता कम होने लगती है।
- कम पानी पीना: मानव शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी है। शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होगा तो दिक्कत होगी। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।