फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल सर्दी ही नहीं हर मौसम में फायदेमंद है तिल, दिल का रखे ख्याल, सात तरह की बीमारियों का उपाय

Sat, 18 Jan 2020 01:52 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
til benefits home relidies sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
सेहत के लिए फायदेमंद है तिल
मकर संक्रांति में आपने तिल का लड्डू तो जरूर खाया होगा। तिल की चिक्की और तरह-तरह का तिलकुट भी खाया होगा। सर्दियों में तिल के व्यंजन लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। तिल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छोटे से तिल में बड़े-बड़े गुण होते हैं। केवल सर्दियों में ही नहीं, हर मौसम में तिल का सेवन फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कि तिल का सेवन करने से किन-किन बीमारियों में राहत मिलती है और इसके क्या-क्या फायदे हैं:
til benefits home relidies sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
Til

कब्ज से दिलाए राहत
सर्दियों में तिल खाने से शरीर की खोई हुई ऊर्जा शक्ति भी वापस आती है। तिल से बनी चीजें खाने से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काले तिल को चबाकर खाने और फिर ठंडा पानी पीने से बवासीर की समस्या भी कम होती है।

til benefits home relidies sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
Til

सूखी खांसी और कान के दर्द में भी आराम
कुछ लोगों की खांसी जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेती है। खासकर, सूखी खांसी है, तो तिल के साथ थोड़ी से मिश्री खाने से भी लाभ मिलता है। तिल के तेल में लहसुन की एक कली डालकर हल्का गर्म कर इसे कान में डालने पर कान का दर्द दूर होता है। तेल से जब आप शरीर की मालिश करते हैं, तो दर्द में राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
til benefits home relidies sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
हार्ट अटैक प्रतिकात्मक - फोटो : pixaby

कम करे हार्ट अटैक का खतरा
तिल में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। यह दिल की बीमारियों और खासकर हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।

विज्ञापन
til benefits home relidies sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
hair - फोटो : pixa

बालों का पकना और झड़ना करे बंद
तिल बालों के लिए भी पोषक और फायदेमंद होता है। तिल के तेल का इस्तेमाल बालों में करने से बहुत लाभ होता है। तिल से बनी चीजों का सेवन करने से भी बालों का असमय पकना और झड़ना बंद हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed