फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉडी बनाने के लिए आप भी रोज लेते हैं प्रोटीन पाउडर तो हो जाएं सावधान, होते हैं ये नुकसान

Fri, 31 Jan 2020 09:21 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Side Effects Of Protein Powders in hindi You Must Know
प्रोटीन - फोटो : अमर उजाला

जिम जाने वाले ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करते हैं तो साथ में प्रोटीन पाउडर जरूर लेते हैं। जिम नहीं जाने वाले युवा भी बॉडी बनाने के लिए या वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर लेते हैं। बाजार में भी बहुत तरह के प्रोटीन पाउडर मिलते हैं जिनके बड़े-बड़े दावे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन पाउडर के साइड इफेक्ट या नुकसान भी होते हैं। आइए, जानते हैं प्रोटीन पाउडर से के 5 बड़े साइड इफेक्ट क्या हैं:

Side Effects Of Protein Powders in hindi You Must Know
प्रोटीन पाउडर - फोटो : PIXABAY

एक्सरसाइज करने के बाद प्रोटीन पाउडर लेने से इंसुलिन में बढ़ोतरी होती है। नियमित तौर पर प्रोटीन पाउडर लिया जाए तो इंसुलिन भी नियमित रूप से बढ़ती जाती है और आगे चल कर यह सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। 

Side Effects Of Protein Powders in hindi You Must Know

प्रोटीन पाउडर जिस तरह तैयार किया जाता है, वह शरीर को नुकसान भी करता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारे शरीर को प्रत्येक किलोग्राम वजन के हिसाब से 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। इस तरह अगर आपका वजन 65 किलो है तो आपको 60 से 65 ग्राम प्रोटीन जरूरी है। इतना प्रोटीन तो हमें भोजन से भी मिल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effects Of Protein Powders in hindi You Must Know
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाउडर में पाए जाने वाले प्रोटीन कई तरह के हार्मोन्स और बायोएक्टिव पेपटिड्स होते हैं, जिन्हें लेने पर सीबम निर्माण बढ़ जाता हैं। स्वास्थ्य अध्ययनों के मुताबिक, प्रोटीन सप्लिमेंट लेने से मुंहासों की समस्या भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Side Effects Of Protein Powders in hindi You Must Know
protein

डाइटिशियन बताते हैं कि प्रोटीन पाउडर लेने से शरीर में न्यूट्रिशन का असंतुलन भी हो सकता है। प्राकृतिक प्रोटीन के स्रोत वाले खाद्य जैसे अंडे, दूध, मटन वगैरह लेने से ऐसा होने की संभावना कम होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed