पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। वह जब कभी भी पब्लिक प्लेस पर दिखती हैं तो उनके फैंस उनके साथ एक सेल्फी के लिए कोशिश करने लगते हैं। कई मौकों पर देखा गया है कि सनी अपने फैंस को नाराज भी नहीं करती, लेकिन इन दिनों वह अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा सजग दिख रही हैं। एक वायरस से बचाव में वह काफी सावधानी बरत रहीं हैं और लोगों से भी सावधान रहने की अपील करती दिखी हैं।
Video: इस भयानक वायरस से डरीं सनी लियोनी, फैंस को नहीं दे रहीं सेल्फी, आप भी रहें सावधान
दरअसल, हाल के दिनों में प्रॉड्यूसर बन चुकीं सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ शूटिंग के सिलसिले में देश से बाहर रवाना हुईं। सनी लियोनी को जब एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया तो वह सावधानी बरतती दिखीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी लियोनी के हाथ में काले रंग का मास्क देखा गया।
इस वीडियो में सनी ने वहां अन्य लोगों को भी कहा कि वह भी ऐसा मास्क अपने साथ रखें। तभी तेजी से कुछ फैंस सनी की तरफ दौड़ते हुए आते हैं, लेकिन सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर हाथ दिखा कर उन्हें रोक देते हैं। इस बीच एक फैन सनी तक पहुंचने में कामयाब हो जाती है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
जब वह फैन सनी लियोनी के साथ तस्वीर लेने के लिए करीब पहुंचती हैं तो सनी अपना मुंह मास्क से ढक लेती हैं। दरअसल, चीन में फैले कोरोना वायरस के कहर से एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। सनी भी इन दिनों इसी बीमारी के प्रति सतर्क हैं।
यह भी पढ़ेंः कोरोनावायरस: क्या मास्क आपको इस खतरनाक विषाणु से बचा सकता है?
सुरक्षित रहने में ही कूलनेस है। आप के आसपास क्या हो रहा है उससे बेखबर न रहें या ये न सोचें कि कोरोना वायरस आपको प्रभावित नहीं कर सकता। समझदार बनें और सुरक्षित रहें।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on