फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करते ज्यादा नमक का सेवन? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Wed, 04 Aug 2021 12:26 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 04 Aug 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Side effects of eating too much salt in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


किसी भी तरह के खाने में स्वाद लाने के लिए नमक का उपयोग बहुत ही जरूरी होता है। इसके बिना तो खाना बेस्वाद ही लगता है। लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि संतुलित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है। अगर आप सब्जी वगैरह में ज्यादा नमक डाल देंगे तो आप उसे खा नहीं पाएंगे। हालांकि कई लोगों की आदत होती है कि वो अधिक मात्रा में नमक का सेवन पसंद करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ऐसा करना आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि लोगों को रोजाना मात्र पांच ग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए, जबकि अधिकतर लोग इसका दोगुना नमक का सेवन रोजाना करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अधिक मात्रा में नमक खाने से कई सारी बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

Side effects of eating too much salt in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अधिक नमक खाने से बढ़ता है रक्तचाप 

  • अधिक मात्रा में नमक का सेवन से उच्च रक्तचाप यानी हाई बीपी की समस्या हो सकती है। दरअसल, बहुत अधिक नमक खाने से रक्त प्रवाह की मात्रा बढ़ जाती है और अतिरिक्त रक्त प्रवाह दिल और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पैदा करता है। 
Side effects of eating too much salt in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हो सकती है किडनी में पथरी 

  • नमक का अधिक सेवन मूत्र में कैल्शियम का स्तर बढ़ाता है, जिससे किडनी में पथरी होने की संभावना अधिक हो जाती है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में नमक खा रहे हैं, तो सतर्क हो जाना चाहिए, नहीं तो किडनी की पथरी बहुत परेशान करने वाली बीमारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Side effects of eating too much salt in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बढ़ जाता है हृदय रोग का खतरा 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि अधिक मात्रा में नमक खाने से हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी ऐसा ही मानना है। लेकिन अगर आप प्रतिदिन पांच ग्राम से कम नमक का सेवन करते हैं, तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।  
विज्ञापन
Side effects of eating too much salt in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैसे तो खाने में लोग कम नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पैकेट बंद खाद्य पदार्थों, जैसे चिप्स वगैरह का सेवन अधिक करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि आप ऐसी चीजों के जरिये ही नमक की अधिक मात्रा ले लेते हैं और उससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए ध्यान रखें और रोजाना तय मात्रा में ही नमक का सेवन करें। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed