फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: वैक्सीन के बाद अब आएगी एंटीवायरल पिल्स, जानें कोरोना पर कितनी असरदार

Wed, 04 Aug 2021 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Aug 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update After the vaccine now antiviral pills will be launch know how effective it is on coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी लगभग काफी लंबे समय से हमारे बीच है, और बात अगर भारत की करें तो यहां अब भी रोजाना लगभग 40 हजार के आसपास कोरोना केस सामाने आ रहे हैं, जो हर किसी की चिंता को बढ़ा रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर चुके हैं, और ये लहर भारत में किसी भी समय आ सकती है। ऐसे में हर कोई इन चीजों को लेकर काफी डरा हुआ है। लेकिन हमें एक बात ध्यान देनी है कि कोरोना की वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक तो इससे कोरोना से बचाव में काफी मदद मिलती है और दूसरा वैक्सीन लेने के बाद देखा गया है कि लोगों का मौत का खतरा और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम हो गया है। इन सबके बीच खबर है कि अब कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन के बाद पिल्स यानी गोलियां आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

Coronavirus update After the vaccine now antiviral pills will be launch know how effective it is on coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, दक्षिण स्वीडन के सबसे बड़े साइंस पार्कों में से एक मेडिकॉन विलेज को लेकर कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे एंटीवायरल ओरल पिल्स का उत्पादन कर रही हैं। इससे ये कोरोना के लक्षण और जोखिम दोनों को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये काफी मददगार हो सकती है और इससे लोगों को कोरोना से बचने में काफी मदद मिल सकती है।

Coronavirus update After the vaccine now antiviral pills will be launch know how effective it is on coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या है एंटीवायरल पिल्स?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की एंटीवायरल दवा को वे लोग ले सकेंगे जो कोरोना पॉजिटीव हैं। इससे लोग घर पर रहते ही ये दवा ले सकेंगे, जो उनके लक्षणों को रोकने में और खराब स्वास्थ्य को ठीक करने में भी मदद करेगी। वहीं, ये हल्के लक्षणों पर ज्यादा असरदार होगी। जहां वैक्सीन शरीर में वायरस के प्रवेश को रोकती है, तो वहीं, एंटीवायरल पिल्स यानी गोलियां वायरस को संक्रमण के बाद कहर बरपाने से भी रोकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update After the vaccine now antiviral pills will be launch know how effective it is on coronavirus
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

कैसे वैक्सीन से अलग है?

  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि जहां एक तरफ कोरोना की वैक्सीन वायरस के खिलाफ सबसे ज्यादा यानी सर्वोत्तम संभव सुरक्षा प्रदान करती है, तो वहीं एंटीवायरल दवा कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
Coronavirus update After the vaccine now antiviral pills will be launch know how effective it is on coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कब तक आ सकती है?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटीवायरल दवा को इस साल ही बाजार में लाया जा सकता है। वहीं, अमेरिकी रसायन कंपनी मर्क पहली ही ओरल एंटीवायरल दवा मोलनुपिरवीर के लिए एफडीए की मंजूरी ले चुकी है। जबकि दूसरी तरफ जापान की फार्मा कंपनी ने भी हाल ही में वन-ए-डे पिल पर अपना क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। हालांकि, ये अभी शुरूआती दौर में है। ऐसे में इसे आने में समय लग सकता है।


नोट: यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed