{"_id":"610a39588ebc3ec20746ba1f","slug":"side-effects-of-eating-too-much-salt-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करते ज्यादा नमक का सेवन? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करते ज्यादा नमक का सेवन? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी
किसी भी तरह के खाने में स्वाद लाने के लिए नमक का उपयोग बहुत ही जरूरी होता है। इसके बिना तो खाना बेस्वाद ही लगता है। लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि संतुलित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है। अगर आप सब्जी वगैरह में ज्यादा नमक डाल देंगे तो आप उसे खा नहीं पाएंगे। हालांकि कई लोगों की आदत होती है कि वो अधिक मात्रा में नमक का सेवन पसंद करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ऐसा करना आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि लोगों को रोजाना मात्र पांच ग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए, जबकि अधिकतर लोग इसका दोगुना नमक का सेवन रोजाना करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अधिक मात्रा में नमक खाने से कई सारी बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अधिक नमक खाने से बढ़ता है रक्तचाप
अधिक मात्रा में नमक का सेवन से उच्च रक्तचाप यानी हाई बीपी की समस्या हो सकती है। दरअसल, बहुत अधिक नमक खाने से रक्त प्रवाह की मात्रा बढ़ जाती है और अतिरिक्त रक्त प्रवाह दिल और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पैदा करता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हो सकती है किडनी में पथरी
नमक का अधिक सेवन मूत्र में कैल्शियम का स्तर बढ़ाता है, जिससे किडनी में पथरी होने की संभावना अधिक हो जाती है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में नमक खा रहे हैं, तो सतर्क हो जाना चाहिए, नहीं तो किडनी की पथरी बहुत परेशान करने वाली बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बढ़ जाता है हृदय रोग का खतरा
विशेषज्ञ कहते हैं कि अधिक मात्रा में नमक खाने से हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी ऐसा ही मानना है। लेकिन अगर आप प्रतिदिन पांच ग्राम से कम नमक का सेवन करते हैं, तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वैसे तो खाने में लोग कम नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पैकेट बंद खाद्य पदार्थों, जैसे चिप्स वगैरह का सेवन अधिक करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि आप ऐसी चीजों के जरिये ही नमक की अधिक मात्रा ले लेते हैं और उससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए ध्यान रखें और रोजाना तय मात्रा में ही नमक का सेवन करें।
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।