{"_id":"5e4be9578ebc3ef25c2fcd1e","slug":"should-you-drink-green-tea-before-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों रात में सोने से पहले नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानिए क्यों रात में सोने से पहले नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी?
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
green tea
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। यह बेड कोलेस्ट्रोल को घटाती है और हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक तक कई बीमारियों का जोखिम कम करती है। ये बातें हार्वर्ड मेडिकल कॉलेज के शोध में साबित हुई हैं। लेकिन क्या आपको रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीनी चाहिए या नहीं, इसे लेकर कई लोगों को जिज्ञासा रहती है। अक्सर लोगों की आदत होती है कि उनको बेड पर ही चाय चाहिए होती है। ऐसे लोग सुबह उठते हुए और रात को सोते हुए चाय जरूर मांगते हैं। आइए जानते हैं कि क्या आपको सोने से पहले ग्रीन टी पीनी चाहिए या नहीं?
2 of 5
green tea
आपको भूलकर भी रात में सोने से पहले ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। अगर आप अपनी नींद खराब नहीं करना चाहते तो कभी भी रात में सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं। अगर आपकी ऐसी आदत भी है तो इसे फौरन बदल दें। आपको यह पता होना चाहिए कि 95 मिलीग्राम ग्रीन टी में एक कप कॉपी से तीन गुना ज्यादा कैफीन होता है। अगर आप रात में सोने से पहले ग्रीन टी पिएंगे तो आपकी नींद भाग जाएगी।
3 of 5
asd
नूट्रिशनिस्ट सराहा एडलर कहती हैं कि रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में कैफीन जाता है और आपकी नींद गायब हो जाती है। यह एक खराब आदत है, कभी भी भूलकर रात में सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं। वो कहती हैं कि आप दिन में दो बार से ज्यादा ग्रीन टी न लें, क्योंकि किसी भी चीज को एकदम सही मात्रा में लेना चाहिए। दिनभर में दो ग्रीन टी आपकी सेहत के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेहत
सराहा कहती हैं कि किडनी में पथरी वाले लोगों को कभी भी भूलकर दिनभर में दो से ज्यादा ग्रीन टी नहीं लेनी चाहिए। आपको बता दें कि ग्रीन टी कैंसर से लेकर दिल तक की कई बीमारियों के जोखिम को कम करती है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स होता है जो कि कैंसर के जोखिम को कम करता है और वजन घटाने में भी सहायक होता है, क्योंकि इसमें मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के गुण होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sdgsdgf
- फोटो : Getty Images
ग्रीन टी अल्जाइमर से लेकर डिमेंशिया तक की बीमारियों में फायदेमंद होती है। ग्रीन टी में ऐसे भी तत्व होते हैं जो कि अवसाद को दूर करते हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपके शरीर को राहत प्रदान करते हैं और तनाव को घटा देते हैं। ग्रीन टी में अमिनो एसिड ए-थिएनाइन होता है जो कि आपके डोपामाइन को बूस्ट करता है और आपका मिजाज ठीक रखता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।