फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ता काटे तो हल्के में ना लें और भूलकर ना करें ये गलतियां, उठाएं ये कदम वरना जा सकती है जान 

Wed, 19 Feb 2020 08:51 AM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Wed, 19 Feb 2020 08:51 AM IST
सार

जानिए रेबीज के बारे में सबकुछ 
कुत्ते के काटने पर ये बिलकुल ना करे 
इस तरह रेबीज से कर सकते हैं बचाव
रेबीज से जुड़े रोचक तथ्य

विज्ञापन
Dog bite treatment signs of rabies know about dog bite infection 
जानिए रेबीज के बारे में सबकुछ - फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jian

दुनियाभर में करीब 59,000 लोग रेबीज की वजह से मरते हैं। जिसमें से 90 प्रतिशत की मौत रेबीज से संक्रमित कुत्ते के काटने से होती है। भारत में प्रति वर्ष 18,000 से लेकर 20,000 लोगों की मौत रेबीज के कारण होती है। ये जो मौतें होती हैं उनमें से ज्यादातर इलाज और स्वास्थ सुविधाएं न मिलने के कारण होती हैं।



विश्व स्वास्थ संगठन का यह आंकड़ा है जो डराता भी है और सवाल भी खड़ा करता है। रेबीज एक संक्रमण बीमारी होती है, जो जानवर की लार से फैलती है। यह न्यूरोट्रोपिक लाइसिसिवर्स (Neurotropic Lysaavirus) वायरस से फैलता है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। यह एक खतरनाक संक्रमण है, आइए जानते हैं किस तरह रेबीज व्यक्ति को कैसे प्रभावित करता है और उसके लक्षण व उपचार क्या हैं।

रेबीज कितने प्रकार का होता है

Dog bite treatment signs of rabies know about dog bite infection 
रेबीज के प्रकार - फोटो : Amar Ujala
मुख्यतः रेबीज दो रूप में हो सकता है,
  • उग्र या तीव्र रेबीज
  • पैरालिटिक रेबीज
रेबीज कैसे प्रभावित करता है-
  • जब रेबीज वायरस व्यक्ति के नर्वस सिस्टम में पहुंच जाते हैं और उसके बाद मस्तिष्क तक पहुंच जाता है।
  • रेबीज वायरस जब व्यक्ति के नर्वस सिस्टम में पहुंच जाता है तो इससे दिमाग में सूजन पैदा हो जाती है।
  • जिससे व्यक्ति जल्द ही कोमा में चला जाता है या उसकी मौत हो जाती है।
  • रेबीज के शिकार को पानी से भी डर लगता है। इसके अलावा इस वजह से कुछ लोगों को लकवा भी हो सकता है।

जिनको उग्र रेबीज होता है उनके व्यवहार में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलता है जैसे, अनियमित व्यवहार, अत्यधिक क्रोध या उदास, अजीब सी उत्तेजना और चिड़चिड़ापन रहना।

इसके अन्य लक्षण-
  • घबराहट रहना
  • बहुत बुरे सपने आना (डर वाले)
  • मन अशांत रहना
  • झुनझुनाहट महसूस करना
  • शरीर में दर्द रहना
  • पानी से भय
  • कुछ भी निगलने में तकलीफ होना
  • अतिरिक्त लार का आना

पैरालिटिक रेबीज-
इसका असर और प्रभाव धीरे-धीरे होता है। इसमें अधिक समय लगता है मगर इसका प्रभाव बहुत ज्यादा गंभीर होता है। इसके परिणामस्वरूप मौत भी हो सकती है और शरीर पैरालिटिक हो सकता है।

रेबीज फैलने के कारण

Dog bite treatment signs of rabies know about dog bite infection 
रेबीज के कारण - फोटो : Amar Ujala
  • रेबीज एक संक्रमण बीमारी होती है।
  • यह जानवर की लार से फैलती।  
  • रेबीज से ग्रसित जानवर जब दूसरे को काट लेता है तो यह फैलता जाता है।
  • यह न्यूरोट्रोपिक लाइसिसिवर्स (Neurotropic Lysaavirus) वायरस से फैलता है।
  • यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।
  • इसके लिए टीका जरूर लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेबीज के लक्षण इस प्रकार हैं

Dog bite treatment signs of rabies know about dog bite infection 
रेबीज के लक्षण - फोटो : Amar Ujala
इसके अन्य लक्षण-
  • डर लगना
  • बहुत ज्यादा घबराहट होना
  • गुस्सा आना
रेबीज के लक्षण इस प्रकार हैं-
इसके शुरुआती लक्षण सामान्य होते हैं मगर धीरे-धीरे यह खतरनाक रूप लेता जाता है। सही समय पर इसका उपचार बहुत जरूरी हो जाता है।
  • जी मचलना
  • मन में बहुत ज्यादा घबराहट रहना
  • बुखार का आना
  • सिरदर्द रहना
  • चिंता का रहना
  • उलझन में मन रहना
  • अशांत मन का रहना
  • अनिंद्रा
  • हाइड्रोफोबिया
  • मुंह से अत्यधिक लार का गिरना
  • बात-बात पर गुस्सा करना।
विज्ञापन

रेबीज वायरस को फैलाने वाले जानवर

Dog bite treatment signs of rabies know about dog bite infection 
रेबीज को फैलाने वाले जानवर - फोटो : Amar Ujala
इसको दो भागों में बांट सकते हैं-

पालतू जानवर-
  • कुत्ता
  • बिल्ली
  • गाय
  • बकरी
  • घोड़ा और गधा

जंगली जानवर -
  • बंदर
  • लोमड़ी
  • चमगादड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed