फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: इन समस्याओं में शीर्षासन योग है लाभदायक, बस रोजाना कीजिए 10 मिनट अभ्यास और पाइए फायदे

Fri, 07 Jan 2022 12:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jan 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
shirshasana yoga benefits, is headstand good for health
शीर्षासन योग करना है फायदेमंद - फोटो : iStock

शीर्षासन या हेडस्टैंड पोज का अभ्यास वर्षों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। वैसे तो शीर्षासन करना सबसे कठिन योग आसनों में से एक है, हालांकि इसका अभ्यास कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह आसन शरीर के लचीलेपन और संतुलन को सुधारने में विशेष लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञ इसके नियमित रूप से अभ्यास की सलाह देते हैं। 



योग विशेषज्ञों के मुताबिक इस आसन में परिपक्व होने में आपको समय लग सकता है, किसी विशेषज्ञ के निगरानी में इसकी शुरुआत करें। हालांकि जिन लोगों के गर्दन या पीठ की कोई समस्या होती है, उन्हें इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में शीर्षासन योग करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

shirshasana yoga benefits, is headstand good for health
शीर्षासन योग का लाभ - फोटो : Istock

कोर की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
अगर आप अपने कोर को मजबूत करना चाहते हैं, तो हेडस्टैंड आपके लिए सबसे अच्छे योगाभ्यास में से एक हो सकता है। इस योग के दौरान आपके कोर की सभी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं जिससे उनमें रक्त संचार का बढ़ावा होता है। इस योग का नियमित रूप से अभ्यास करके आप कोर को मजबूत बना सकते हैं। इस अभ्यास के दौरान शरीर की तमाम मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं।

shirshasana yoga benefits, is headstand good for health
पाचन को ठीक रखने के लिए योग - फोटो : Pixabay

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शीर्षासन करने से पाचन से संबंधित अंगों में रक्त के प्रवाह में सुधार होता है, यही कारण है कि इस अभ्यास को पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने और पाचन की क्षमता में वृद्धि करने के लिए इस योग का अभ्यास किया जा सकता है। इसके अलावा इस योग के अभ्यास से पाचन को नियंत्रित करने वाला पिट्यूटरी अंग भी उत्तेजित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shirshasana yoga benefits, is headstand good for health
बालों की मजबूती के लिए योग - फोटो : iStock
बालों की समस्या से मिलेगा छुटकारा
योग विशेषज्ञों के मुताबिक जो लोग बालों के झड़ने और बालों की कमजोरी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी शीर्षासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इस योग को करने से सिर और खोपड़ी में रक्त के प्रवाह में वृद्धि होती है जिससे बालों के रोम में पोषक तत्व और ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। यह आपके खोपड़ी को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed