फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flu Infection: मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम कर देती है परेशान? जानिए क्या है इसकी वजह और कैसे करें बचाव

Fri, 04 Oct 2024 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Oct 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
Common Cold Symptoms and risk how to prevent Influenza and boost immunity
सर्दी जुकाम की समस्या - फोटो : Freepik.com

सर्दी-जुकाम हो या फ्लू की समस्या, सभी उम्र के लोगों में ये काफी आम है। बदलते मौसम में इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनमें इस तरह की समस्याओं का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। इंफ्लूएंजा वायरस का संक्रमण सर्दी-जुकाम होने का सबसे आम कारण है, मौसम में बदलाव के साथ इस वायरस का प्रकोप बढ़ने लगता है।



सितंबर-अक्तूबर के महीनों में आमतौर पर जब मौसम में परिवर्तन शुरू हो जाता है, तो सर्दी-जुकाम जैसे वायरल संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। ये समय डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों का भी होता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दैनिक जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखना, आहार में कुछ बदलाव आपको फ्लू के संक्रमण और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से बचाने में मददगार हो सकती हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

Common Cold Symptoms and risk how to prevent Influenza and boost immunity
फ्लू और सर्दी होने का खतरा - फोटो : ANI

कमजोर इम्युनिटी वालों में जोखिम

डॉक्टर बताते हैं, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में फ्लू और सर्दी होने की अधिक आशंका हो सकती है। बार-बार संक्रमण होना, अक्सर बीमार रहना, घावों का जल्दी न भरना, थकान-कमजोरी बने रहना इस बात का संकेत है कि आपकी इम्युनिटी लो हो सकती है। इसे दुरुस्त करने के लिए उपाय करना जरूरी है। 

आइए जानते हैं कि वायरल संक्रमण या सर्दी-जुकाम होने पर क्या करने से आराम मिलता है और इससे बचाव के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए?

Common Cold Symptoms and risk how to prevent Influenza and boost immunity
इम्युनिटी कैसे बूस्ट करें - फोटो : ANI

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करिए उपाय

दिनचर्या और आहार में कुछ बदलाव करके रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हल्दी वाला दूध (गोल्डन मिल्क) पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ हरी-सब्जियों-फलों, मसालों का सेवन करें। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Common Cold Symptoms and risk how to prevent Influenza and boost immunity
तुलसी का काढ़ा - फोटो : Freepik.com

तुलसी के पत्ते का काढ़ा 

वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम की समस्या में काढ़ा पीना सबसे फायदेमंद हो सकता है। तुलसी के पत्ते और काली मिर्च को उबालकर काढ़ा बनाएं। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मददगार है। इसके अलावा अदरक का रस निकालकर शहद में मिलाकर सेवन करने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है। 

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी, हर्बल टी, सूप और नींबू पानी पीते रहें।

विज्ञापन
Common Cold Symptoms and risk how to prevent Influenza and boost immunity
आराम करना जरूरी - फोटो : freepik.com

शरीर को दें आराम

वायरल संक्रमण की स्थिति में शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी हो जाता है। इसके लिए 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त आराम करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए ऊर्जा मिलती है। नींद के दौरान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे लक्षणों में जल्द आराम होता है। वायरल बुखार में डॉक्टर की सलाह पर सिर्फ पैरासिटामोल टैबेलेट का ही सेवन करें।


-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed