भारत मसालों की भूमि है। हमारे देश के मसालों की डिमाांड पूरे विश्व में होती है। खानों में स्वाद बढ़ाने वाले ये मसाले कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर हैं। आयुर्वेद में बहुत पहले से ही मसालों का प्रयोग सेक्स संबंधित बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू मसालों के बारे में बताएंगे जो आपके सेक्स क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
किचन में रखे ये मसाले बढ़ा देंगे आपकी यौन क्षमता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेथी
मेथी के बीज में पाए जाने वाला सैपोनिन्स टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इस हार्मोन के वजह से पुरुषों में कामोच्छा की वृद्धि होती है।
हरी इलायची
हरी इलायची के सेवन से ऊर्जा में वृद्धि होती है और थकान दूर होती है। इसके इस्तेमाल से आप बिस्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
लौंग
लौंग की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर भी गर्म हो जाता है। लौंग आपके संबंध में भी गर्माहट को बढ़ा सकता है।
केसर
केसर के सेवन से एस्ट्रोजेन, सेरोटोनिंग और कई अच्छे हार्मोन्स में वृद्धि होती है। केसर तनाव को कम कर शांति का अहसास दिलाता है।