फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है एलोवेरा, ब्लड प्रेशर और इन बीमारियों के मरीज रहें दूर

Mon, 09 Dec 2019 02:41 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 09 Dec 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
is aloe vera harmful in hypertension and side effects of aloe vera
एलोवेरा - फोटो : social media

चेहरे पर लगाने से लेकर जूस बनाकर पीने तक एलोवेरा से होने वाले कई फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। ये बात तो सही है कि एलोवेरा से शरीर को कई फायदे होते हैं लेकिन क्या कभी आपने एलोवेरा से होने वाले नुकसान के बारे में सुना है। बता दें कि एलोवेरा जूस कई मायनों में सेहत के लिए नुकसानदायक है। एलोवेरा कि पत्ती के अदंर लैक्सेटिव की लेयर मौजूद होती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। आइए जानते हैं एलोवेरा से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से...

is aloe vera harmful in hypertension and side effects of aloe vera
aloe vera

कमजोरी
एलोवेरा जूस का लगातार सेवन शरीर में पोटेशयम कि मात्रा कम कर सकता है, जिस वजह से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी आ सकती है। जिन लोगों को पहले से दिल संबंधी कोई शिकायत हो वो इस जूस को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

is aloe vera harmful in hypertension and side effects of aloe vera
aloe vera

स्किन एलर्जी
एलोवेरा जेल से भले ही स्किन के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
is aloe vera harmful in hypertension and side effects of aloe vera
aloe vera

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (आईबीएस) का मतलब है अनियमित मलत्याग। यह एक बीमारी नहीं बल्कि एक साथ होने वाले कई लक्षणों का समूह है। अगर आपको अनियमित मलत्याग की दिक्कत या पाचन को लेकर कोई शिकायत हो तो एलोवेरा जूस से दूरी बनाएं क्योंकि इस जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन की परेशानी भी बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
is aloe vera harmful in hypertension and side effects of aloe vera
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक
एलोवेरा में मौजूद लैक्टेटिंग गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है, जिसका नतीजा होता बच्चे के जन्म में दिक्कत या फिर गर्भपात।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed