फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, जानें क्या हैं इसके कारण और कैसे करें पहचान

Mon, 09 Nov 2020 02:10 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
russian president vladimir putin suffering with Parkinsons Disease causes, symptoms and treatment all you need to know
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया को जब इसकी एक अदद वैक्सीन का इंतजार था, तब अगस्त में रूस ने विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने की घोषणा कर दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यह घोषणा कर कई देशों को चौंका दिया था। दावा किया जा रहा था कि रूस जल्द ही इस महामारी पर काबू पा लेगा। ताजा जानकारी यह है कि रूस में एक और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है और पुतिन सरकार से आपातकालीन अप्रूवल के बाद उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अपने नागरिकों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने वाले राष्ट्रपति पुतिन की तबीयत बहुत ठीक नहीं रह रही है। खबरें तो ऐसी भी सामने आ रही थीं कि व्लादिमीर पुतिन निकट भविष्य में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण इस चर्चा को बल मिल रहा है। आइए, जानते हैं पुतिन आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं:

russian president vladimir putin suffering with Parkinsons Disease causes, symptoms and treatment all you need to know
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : फाइल फोटो

रूस के राष्ट्रपति पुतिन पार्किंसंस (Parkinsons) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। हो सकता है यह नाम आपने पहली बार सुना हो। दरअसल, यह एक तरह की मानसिक समस्या है। यह इंसान के नर्वस सिस्टम में फैलने वाला एक तरह का डिसऑर्डर है, जिसे न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर भी कहा जाता है। इस बीमारी का पता लग पाना मुश्किल होता है, क्योंकि यह दिमाग में धीरे-धीरे विकसित होता है। गंभीर होने पर यह बीमारी जानलेवा बन जाती है। 

russian president vladimir putin suffering with Parkinsons Disease causes, symptoms and treatment all you need to know
Mental Disorder - फोटो : Pexels

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल दुनियाभर में तकरीबन 10 मिलियन लोग पार्किंसंस की चपेट में आते हैं और करीब एक लाख लोगों की जान चली जाती है। यह पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी नहीं है, लेकिन दवाओं के जरिए इसके लक्षणों में सुधार लाया जा सकता है। कुछ मामलों में सर्जरी की भी सलाह दी जाती है। कुछ अन्य तरह की थेरेपी, व्यायाम के जरिए मरीज संतुलित जीवन जी सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
russian president vladimir putin suffering with Parkinsons Disease causes, symptoms and treatment all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव
मानव मस्तिष्क की गहराई में एक निग्रा नामक क्षेत्र होता है, जिसकी कुछ कोशिकाएं डोपामाइन केमिकल रिलीज करते हैं। यह मस्तिष्क को हर ओर से संदेश देता है। जैसे कि आपको किसी मच्छर ने काटा और आपका हाथ उसे मारने के लिए बढ़ता है, तो यह नर्व सेल्स को इसी केमिकल के जरिए संदेश जाता है। जब व्यक्ति का नर्व सिस्टम ठीक रहे तो मस्तिष्क सामान्य रूप से काम करता है, लेकिन इसमें खराबी के कारण इंसान पार्किंसन बीमारी का शिकार हो सकता है। 

विज्ञापन
russian president vladimir putin suffering with Parkinsons Disease causes, symptoms and treatment all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस बीमारी के लक्षण
इस बीमारी के लक्षण भिन्न हो सकते हैं:

  • कंपन, संतुलन में परेशानी, धीमी गति हो जाना
  • स्वत:स्फूर्त काम न हो पाना- जैसे पलकें झपकाना, चलते समय हाथों आगे-पीछे जाना, हंसना-बोलना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed