Air Quality in Delhi: कोरोना महामारी के बीच दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। देश में लगाए गए लॉकडाउन में अब काफी हद तक ढील दी जा चुकी है और बहुत सारी गतिविधियों शुरू हो गई हैं। सड़कों पर वाहन पहले की ही तरह दौड़ने लगे हैं ओर औद्याोगिक गतिविधियां भी तेज हुई है। ऐसे में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा है। यहां की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना दूभर हो जा रहा है। शोध अध्ययनों के मुताबिक, बढ़ता प्रदूषण कोरोना संक्रमण का स्तर भी बढ़ा सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोग आंखों की समस्या, सांस संबंधी परेशानी और अन्य बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। वहीं, पहले से ही दिल की बीमारी, सांस संबंधी समस्याओं से गुजर रहे लोगों के लिए वायु प्रदूषण दिक्कतें बढ़ा सकता है। ऐसे में अपनी आंख, नाक से लेकर अपने दिल, फेफड़े और अन्य अंगों का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू प्रदूषण: आंख-नाक-मुंह के साथ ऐसे रखें अपने दिल और फेफड़े का ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन