फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: रनिंग या वॉकिंग कौन सा अभ्यास आपके लिए ज्यादा फायदेमंद? जानिए वजन घटाने के लिए क्या करें

Fri, 13 Sep 2024 08:52 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Sep 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
running or walking which is better for fat loss know best exercise for good health
पैदल चलना - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम की आदत बनाना बहुत जरूरी है। ये संपूर्ण स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आपको फिट रखने में लाभकारी है। अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं तो हल्के स्तर के अभ्यास को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



रनिंग या वाकिंग जैसे हल्के स्तर के अभ्यास की आदत भी आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रखने और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकती है। अब ये सवाल उठना लाजमी है कि रनिंग और वॉकिंग में कौन सा सबसे ज्यादा लाभकारी है? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, चलना और दौड़ना दोनों ही व्यायाम लाभकारी हैं। हृदय स्वास्थ्य, वजन को कंट्रोल रखने, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र फिटनेस के लिए इनसे कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी सेहत के हिसाब से कौन से अभ्यास ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं?

running or walking which is better for fat loss know best exercise for good health
सीढ़ी चढ़ने के फायदे - फोटो : freepik

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं वाकिंग एक प्रभावशाली शारीरिक गतिविधि है जो आमतौर पर सभी उम्र के लोगों के लिए काफी सुलभ है। वहीं रनिंग करना अपेक्षाकृत कठिन अभ्यास है जिससे आप कम समय में अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। हृदय संबंधी फिटनेस और शारीरिक शक्ति में सुधार के लिए इससे लाभ पाया जा सकता है।

आइए दोनों अभ्यास से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

running or walking which is better for fat loss know best exercise for good health
वॉक करने के फायदे - फोटो : freepik.com

वॉकिंग के फायदे

वॉक करना हल्के स्तर का अभ्यास माना जाता है। ये अभ्यास आपके जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं डालता है ऐसे में यह उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है जो घुटने या पीठ के दर्द से पीड़ित हैं।

वॉकिंग एक ऐसा व्यायाम है जिसे आप लंबे समय तक बिना थके कर सकते हैं। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने और हृदय स्वास्थ्य लाभ के लिए वॉकिंग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना लाभकारी है। सभी उम्र के लोगों के लिए ये अभ्यास करना आसान माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
running or walking which is better for fat loss know best exercise for good health
रनिंग से होने वाले फायदे - फोटो : freepik.com

रनिंग करने के क्या फायदे हैं?

वॉकिंग की तुलना में रनिंग करना अपेक्षाकृत कठिन अभ्यास माना जाता है। विशेषतौर पर ये उन लोगों के लिए फायदेमंद  है जो तेजी से कैलोरी बर्न करना चाहते हैं। कैलोरी बर्न होने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये एक प्रभावी एरोबिक व्यायाम है, जो हृदय को मजबूत बनाने और कार्डियोवास्कुलर सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है। शरीर की शक्ति और सहनशीलता को बढ़ाने में भी इस अभ्यास की मदद से लाभ पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
running or walking which is better for fat loss know best exercise for good health
रनिंग से होने वाले फायदे - फोटो : freepik.com

कौन सा अभ्यास करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप अपनी जरूरतों के आधार पर रनिंग और वाकिंग जैसे अभ्यास का चयन कर सकते हैं। 

वजन घटाने और तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो रनिंग ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं गठिया और हड्डियों से संबंधित समस्याओं से परेशान लोगों के लिए वॉक करना बेहतर विकल्प माना जाता है। दोनों ही व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed