फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RO का पानी कहीं सेहत के लिए बन न जाए परेशानी? विटामिन B12 को लेकर नई स्टडी ने उठाए सवाल

Mon, 14 Sep 2026 12:33 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 14 Sep 2026 12:33 PM IST
सार

RO Water Side Effects: इस लेख में हम जानेंगे कि RO पानी और विटामिन B12 की कमी के बीच क्या संबंध है, स्टडी में क्या सामने आया और विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं।
 

विज्ञापन
ro water side effects in hindi vitamin b12 deficiency causes
RO पानी और Vitamin B12 की कमी का क्या है कनेक्शन? - फोटो : AI
RO Water Side Effects: आज के समय में RO पानी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और इसे साफ व सुरक्षित पेयजल के तौर पर देखा जाता है। लेकिन क्या लंबे समय तक RO पानी पीने का शरीर में विटामिन B12 के स्तर से कोई संबंध हो सकता है? इसी सवाल ने हालिया स्वास्थ्य अध्ययन के बाद चर्चा बढ़ा दी है। 


पश्चिमी भारत में हुए एक शोध में RO पानी के सेवन और विटामिन B12 की कमी के बीच संभावित संबंध की जांच की गई। ऐसे में सवाल उठता है कि इस शोध में आखिर क्या सामने आया, RO पानी और B12 की कमी के बीच क्या संबंध पाया गया और इस निष्कर्ष को लेकर विशेषज्ञों की राय क्या है? इस लेख में इन्हीं सवालों के जवाब विस्तार से जानेंगे।

 
ro water side effects in hindi vitamin b12 deficiency causes
RO पानी और Vitamin B12 की कमी का क्या है कनेक्शन? - फोटो : AI
स्टडी में क्या सामने आया?

 अध्ययन में कुल 250 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इनमें से 70 लोगों यानी 28 प्रतिशत में विटामिन B12 की कमी पाई गई।
  •   RO पानी का इस्तेमाल करने वाले 79 लोगों में से 40 यानी 50.6 प्रतिशत में विटामिन B12 की कमी मिली।
  •  अन्य स्रोतों का पानी इस्तेमाल करने वाले 171 लोगों में से 30 यानी 17.5 प्रतिशत में B12 की कमी पाई गई।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण में RO पानी के इस्तेमाल और B12 की कमी के बीच स्वतंत्र संबंध सामने आया।

 
ro water side effects in hindi vitamin b12 deficiency causes
RO पानी और Vitamin B12 की कमी का क्या है कनेक्शन? - फोटो : AI
 क्या RO पानी से ही होती है B12 की कमी?

 यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अध्ययन ने RO पानी और B12 की कमी के बीच संबंध पाया है, लेकिन यह साबित नहीं किया कि RO पानी सीधे B12 की कमी का कारण बनता है। चूंकि यह क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन था, इसमें प्रतिभागियों की स्थिति को एक निश्चित समय पर देखा गया। इसलिए कारण और प्रभाव का सीधा निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ro water side effects in hindi vitamin b12 deficiency causes
RO पानी और Vitamin B12 की कमी का क्या है कनेक्शन? - फोटो : AI
 किन चीजों को ध्यान में रखा गया?

 शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के लिंग, खान-पान, दूध के सेवन, डेयरी उत्पादों के सेवन, RO पानी के इस्तेमाल और उनके विटामिन B12 स्तर से जुड़ी जानकारी जुटाई। B12 की कमी के पहले से ज्ञात कारणों वाले लोगों को अध्ययन से बाहर रखा गया था।

 
विज्ञापन
ro water side effects in hindi vitamin b12 deficiency causes
RO पानी और Vitamin B12 की कमी का क्या है कनेक्शन? - फोटो : AI
आगे और रिसर्च की जरूरत

 शोध के निष्कर्षों को मजबूत करने के लिए बड़े सैंपल और लंबे समय तक किए जाने वाले अध्ययन जरूरी हैं। इनमें खान-पान, जीवनशैली और अन्य संभावित कारकों को भी ध्यान में रखना होगा। इसलिए फिलहाल RO पानी को B12 की कमी का निश्चित कारण बताना वैज्ञानिक रूप से सही नहीं होगा।

------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed