फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Health: आ रहा है आम का सीजन, हो जाइए सावधान- ये छोटी सी लापवाही बना सकती है शरीर में 'पॉइजनिंग'

Mon, 01 Apr 2024 07:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Apr 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Risk of of consuming artificially ripened mangos why calcium carbide fruits are harmful
आम खाने के दौरान बरतें सावधानी - फोटो : iStock

देशभर में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। तापमान बढ़ने और इसके कारण होने वाली बीमारियां तो इस मौसम को चुनौतीपूर्ण बना ही देती हैं, पर खानपान की कुछ चीजों को लेकर लोगों को गर्मियों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। आम ऐसा ही एक फल है जो गर्मियों के मौसम की न सिर्फ पहचान है, बल्कि इसे स्वाद को लेकर भी काफी पसंद भी किया जाता है।



स्वाद के साथ-साथ आम खाना शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए और सी के साथ फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आम खाना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभप्रद फलों में से एक है, पर आम खाने के दौरान बरती गई एक छोटी सी लापरवाही से कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और पॉइजनिंग तक का खतरा हो सकता है। बाजार में मिलने वाले आम को खाने से पहले कुछ बातें जान लेनी बहुत जरूरी हो जाती हैं।

Risk of of consuming artificially ripened mangos why calcium carbide fruits are harmful
फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायन - फोटो : istock

फलों के सेवन को लेकर बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आम खाने विशेषतौर पर पके आम खाने के दौरान की गई लापरवाही के कई प्रकार से गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। सिर्फ आम ही नहीं, बाजार में मिलने वाले कई अन्य फलों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

ज्यादातर फलों को पकाने के लिए अप्राकृतिक तरीकों को प्रयोग में लाया जाता है। इसके लिए कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) नामक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका उपयोग जोखिम भरा हो सकता है, यह मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी है। 

 

Risk of of consuming artificially ripened mangos why calcium carbide fruits are harmful
fruits and vegetables - फोटो : istock

फलों को पकाने के इस्तेमाल होते हैं हानिकारक रसायन

हाल के वर्षों में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग की रिपोर्टें बढ़ी हैं, ये कई प्रकार की बीमारियों को भी बढ़ाती जा रही है। जब कैल्शियम कार्बाइड को पानी में मिलाया जाता है तो इससे एसिटिलीन गैस निकलती है। एसिटिलीन गैस फलों को पकाने का काम करती है। अध्ययनों में पाया गया है कि कैल्शियम कार्बाइड और एसिटिलीन गैस दोनों से कई स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। 

कैल्शियम कार्बाइड से पके फल खाने से विषाक्तता होने का खतरा रहता है। ये मनुष्यों के लिए जहरीले हो सकते हैं। शरीर में इसकी अधिकता त्वचा की गंभीर समस्याओं के साथ पॉइजनिंग और किडनी फेलियर तक का जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Risk of of consuming artificially ripened mangos why calcium carbide fruits are harmful
सांस की समस्याओं का खतरा - फोटो : iStock

 कैल्शियम कार्बाइड से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फल उत्पादन उद्योग में काम करने वाले श्रमिक जो कैल्शियम कार्बाइड के अत्यधिक संपर्क में रहते हैं, उनमें अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। इसके कारण पल्मोनरी एडिमा (फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होना), कार्डियक अरेस्ट, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। 

इसके अलावा एसिटिलीन गैस अत्यधिक ज्वलनशील और विस्फोटक होती है। इसके आसपास काम करने वालों को भी इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
Risk of of consuming artificially ripened mangos why calcium carbide fruits are harmful
फलों को अच्छी तरह से धोकर ही खाएं - फोटो : istock

क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैल्शियम कार्बाइड के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है किसी भी फल के सेवन से पहले उसे कम से कम आधे घंटे पानी में भिगोकर रखें और अच्छे तरीके से पानी से साफ करके ही इसका सेवन करें। बाजार से लाए हुए फलों-सब्जियों को पकाने और इसके रखरखाव के लिए कैल्शियम कार्बाइड के अलावा भी कई हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है, इसके सेहत को लेकर कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed