फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्दी डाइट: वजन घटाने के लिए क्या तेल वाली चीजें खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए? यहां जानिए जरूरी बातें

Tue, 22 Sep 2026 04:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Sep 2026 04:35 PM IST
सार

फैट लॉस के लिए भोजन से हर तरह की वसा हटाना जरूरी नहीं है। शरीर को कुछ वसा और जरूरी फैटी एसिड की जरूरत होती है। संतृप्त और ट्रांस फैट को सीमित करना, कुल भोजन की मात्रा नियंत्रित रखना, पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेना और शारीरिक गतिविधि बढ़ाना वजन घटाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Right Way to Reduce Body Fat Do we Really Need to Quit Oil for Fat Loss
खाने में तेल की मात्रा - फोटो : Adobe stock

हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डाइट को लेकर खास सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। अगर आपसे पूछा जाए खान-पान की सबसे गड़बड़ चीज क्या है तो सबसे पहले ज्यादातर लोगों का ध्यान तेल पर जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाने के तेल में 10 फीसदी की कटौती करने की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग  खाना बनाते समय तेल लगभग बंद कर देते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तली हुई चीजें कम खाना या छोड़ना अच्छी आदत हो सकती है, लेकिन इससे एक गलत धारणा भी बन जाती है कि शरीर की चर्बी कम करने के लिए भोजन से हर तरह की वसा यानी फैट वाली चीजों को हटाना जरूरी है।

असल में शरीर को कुछ मात्रा में वसा की जरूरत होती है। वसा ऊर्जा का स्रोत है और शरीर को जरूरी फैटी एसिड देती है। यह विटामिन ए, डी और ई जैसे वसा में घुलने वाले विटामिनों को शरीर में अवशोषित करने में भी मदद करता है। तो क्या डाइट में तेल की मात्रा कम कर देना ही हेल्दी डाइट है?

Right Way to Reduce Body Fat Do we Really Need to Quit Oil for Fat Loss
तेल - फोटो : freepik.com

डाइट को लेकर दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समस्या सिर्फ फैट की नहीं है। किस तरह का फैट है और कुल डाइट कैसी है, यह भी महत्वपूर्ण है।
 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के अनुसार आहार में संतृप्त वसा और ट्रांस फैट की जगह असंतृप्त वसा वाली चीजों को शामिल करने पर ध्यान दें।
  • फैट लॉस यानी शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए सिर्फ तेल छोड़ना पर्याप्त नहीं है। पूरे दिन की डाइट, भोजन की मात्रा, प्रोटीन, फाइबर और शारीरिक गतिविधि पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसलिए सवाल यह नहीं होना चाहिए कि तेल पूरी तरह बंद करना है या नहीं, बल्कि यह कि किस तरह का फैट कितनी मात्रा में लेना है?
Right Way to Reduce Body Fat Do we Really Need to Quit Oil for Fat Loss
डाइट को लेकर सावधानी - फोटो : Freepik.com

हर फैट खराब नहीं होता

शरीर को कुछ वसा की जरूरत होती है। तेल, नट्स, बीज, मछली और कुछ दूसरे खाद्य पदार्थों से मिलने वाली असंतृप्त वसा संतुलित डाइट के लिए जरूरी मानी जाती है। वहीं संतृप्त वसा की ज्यादा मात्रा को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। 


फैट लॉस के लिए सिर्फ तेल कम करना काफी नहीं

शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने पर वजन घटाने के लिए कुल ऊर्जा के सेवन और शरीर द्वारा बर्न की जाने वाली ऊर्जा के बीच का संतुलन जरूरी है। इसलिए सिर्फ खाना बनाने का तेल कम करने से काम पूरा नहीं होता। मीठे पेय, मिठाइयां, तले स्नैक्स, अत्यधिक प्रोसेस्ड भोजन और जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाना भी कुल ऊर्जा सेवन बढ़ा सकता है। इसके साथ पर्याप्त प्रोटीन, सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालों जैसे फाइबर वाले खाद्य पदार्थ डाइट को अधिक संतुलित बनाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Right Way to Reduce Body Fat Do we Really Need to Quit Oil for Fat Loss
खान-पान की गड़बड़ी - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा कहती हैं, खाना पकाने में तेल की मात्रा को कंट्रोल करना ठीक है, लेकिन सभी फैट स्रोतों से दूरी बनाना करना जरूरी नहीं। नट्स, सीड्स और कुछ वनस्पति तेल असंतृप्त वसा के स्रोत हैं। फैट लॉस के लिए ज्यादा उपयोगी बदलाव यह है कि तली चीजों और ट्रांस फैट को कम करें, भोजन की कुल मात्रा पर ध्यान दें, प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त लें और नियमित शारीरिक गतिविधि रखें। 





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed