कोविड-19 से ज्यादातर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि कोविड से तेजी से रिकवरी के लिए सभी दवाओं और मल्टीविटामिन्स के साथ-साथ आहार का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। संक्रमण के कारण आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में तेज रिकवरी के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) यूके के अनुसार, कोरोना वायरस से ठीक हो रहे लोगों को रिकवरी प्रक्रिया को तेज करने और इम्यूनिटी के पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है।
{"_id":"60a1034c8ebc3e6acb012b1b","slug":"recommended-diet-plan-for-fast-covid-recovery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड से रिकवर हो गए हैं तो भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड से रिकवर हो गए हैं तो भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें
Tue, 18 May 2021 11:21 AM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Tue, 18 May 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
तेजी से रिकवरी के लिए डाइट को रखें हेल्दी
- फोटो : Pixabay
पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें
- फोटो : pixabay
विशेषज्ञ की राय
कोविड के बाद तेज रिकवरी के लिए आहार कैसे होना चाहिए, इस बारे में जानने के लिए हमने वरिष्ठ आहार और पोषण विशेषज्ञ नाज़नीन हुसैन से बात की। नाज़नीन कहती हैं कि पोस्ट कोविड रिकवरी के लिए पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार होना बहुत जरूरी है। इसके लिए भोजन में साबुत अनाज, फल- हरी सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। थकान को कम करने और दोबारा से ताकत पाने के लिए डेयरी उत्पाद, प्रोटीन जैसे अंडे, मछली और चिकन का रोजाना सेवन करना चाहिए।

अपने पसंद के फल का सेवन जरूर करें
- फोटो : iStock
कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक रोगियों को सुबह-सुबह 6-7 भीगे हुए बादाम, 2-3 साबुत अखरोट और 5-6 किशमिश खाना चाहिए। इसके बाद अदरक और तुलसी के पत्तों से बना काढ़ा पीजिए। कुछ समय बाद कच्चे लहसुन की एक-दो कलियां चबाना चाहिए।
नाश्ता: नाश्ते के लिए बेसन/दाल/रागी/पालक से बने चीले या अंडों का ऑमलेट खा सकते हैं। इसके करीब एक घंटे बाद अपने पसंद के किसी फल (कीवी, संतरा, सेब, पपीता, अनानास) का सेवन जरूर करें।

रात का भोजन रखें हल्का
- फोटो : Pixabay
दोपहर और रात का भोजन
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन में हमेशा मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियों को शामिल करें। इसके अलावा दोपहर के भोजन में एक कटोरी ताजा दही जरूर शामिल करें। लंच के बाद खजूर के दो पीस खा लें। रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए, इसके लिए आप मूंगदाल की खिचड़ी और मौसमी सब्जियां खा सकते हैं। रात के भोजन के बाद एक गिलास हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

मांस-चिकन, मछली और अंडों में होता है अच्छा प्रोटीन
- फोटो : pixabay
कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं
आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि संक्रमण से मुकाबले के दौरान बहुत अधिक ऊर्जा खर्च होती है, जिसके कारण पोस्ट कोविड हमें बहुत ज्यादा थकान का अनुभव होता है। इसके लिए आहार में कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना आवश्यक है। साबुत अनाज जैसे बाजरा, जई, चावल, आलू और शकरकंद से कैलोरी तथा दूध उत्पाद, सोया, नट्स, मांस-चिकन, मछली और अंडों से अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है।