काम के बीच में या कभी लेटते ही पीठ में दर्द होने लगे, या अचानक बिना किसी वजह कमर दर्द बढ़ जाए तो समझ लें कि कुछ गलत कर रहे हैं। जानिए कौन सी आदतें हैं जिन पर आपका ध्यान अब तक नहीं गया जो पीठ दर्द की वजह बन रही हैं।
लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं तो पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। थोड़ी-थोड़ी देर में कुर्सी से उठकर चलें।
अगर भारी वजन का बैग उठाते हैं तो भी पीठ में भंयकर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अपने वजन के 10 प्रतिशत से अधिक बैग का वजन है तो तुरंत बदल दें।
हाई हील्स की तो लड़कियां दीवानी हैं लेकिन ये पीठ दर्द की गंभीर वजह हो सकती है। जितना हो सके हील्स से बचें और हर दो दिन पर जूते बदलें, फ्लैट भी पहनें।
पीठ के दर्द की वजह गलत गद्दों का प्रयोग हो सकता है। बहुत पुराने गद्दे जिसे 5-7 साल से प्रयोग कर रहे हैं वो भी कई बार पीठ दर्द का कारण बनते है। अगर ऐसा कुछ भी लग रहा है तो गद्दे तुरंत बदलें।