{"_id":"6a0c183d31bbe69d560d2d31","slug":"reason-of-body-pain-hand-pain-to-leg-pain-know-here-sharir-me-dard-hone-ke-karan-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Body Pain Causes: सिर से लेकर पैरों तक में दर्द क्यों होता है? एक क्लिक में जानें वजह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Body Pain Causes: सिर से लेकर पैरों तक में दर्द क्यों होता है? एक क्लिक में जानें वजह
Tue, 19 May 2026 09:05 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 19 May 2026 09:05 PM IST
सार
Reason Of Body Pain: अगर आप भी शरीर में होने वाले दर्द से परेशान हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द क्यों होता है।
विज्ञापन
शरीर के इन दर्दों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : AI
Reason Of Body Pain: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में होने वाले छोटे-छोटे दर्द और समस्याओं को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये संकेत कई बार बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।
शरीर के इन दर्दों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : AI
सिर दर्द
सिर दर्द आज के समय में सबसे आम समस्या बन चुका है। यह अक्सर तनाव, नींद की कमी, ज्यादा स्क्रीन टाइम या हाई ब्लड प्रेशर के कारण होता है। लगातार सिर दर्द होना शरीर में किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पर्याप्त आराम, पानी का सेवन और तनाव कम करने से इसमें राहत मिल सकती है।

- फोटो : Adobe Stock
दांत दर्द
दांत दर्द आमतौर पर कैविटी, मसूड़ों में इंफेक्शन या दांतों की सही सफाई न रखने के कारण होता है। ज्यादा मीठा खाने और ओरल हाइजीन की कमी से यह समस्या बढ़ जाती है। समय पर इलाज न कराने पर यह दर्द गंभीर रूप ले सकता है और इंफेक्शन फैल सकता है।

जोड़ों का दर्द
जोड़ों का दर्द बढ़ती उम्र या शरीर में विटामिन D और कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना या शारीरिक गतिविधि की कमी भी इसका कारण बनती है। हल्की एक्सरसाइज और सही डाइट से इसमें सुधार किया जा सकता है।

पीठ दर्द
पीठ दर्द अक्सर गलत बैठने की आदत, भारी सामान उठाने या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होता है। ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। सही पोस्चर और नियमित स्ट्रेचिंग से इसे कम किया जा सकता है।