फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raw Honey: सर्दियों में वायरल इंफेक्शन से हो गए हैं परेशान, शहद के रोजाना सेवन से मिलेगी राहत

Mon, 03 Feb 2025 01:59 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Feb 2025 01:59 PM IST
सार

Honey Uses: शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन में सुधार होता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी डाइट में शहद को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Raw Honey uses and tips Know the Effective ways on health as it boost your Immunity disprj
honey शहद new - फोटो : istock

Honey Advantages: जब भी मौसम में बदलाव होता है तो हम अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। कई बार यह भी होता है कि परिवार में बाकी लोगों की तुलना में आपकी सेहत का खास ख्याल रखा जाता है क्योंकि आप जल्दी बीमार पड़ जाते है। इन सब में आपकी इम्युनिटी काफी प्रभावित होती है। ऐसे में मम्मी शहद पिलाती हैं या फिर शहद से बनी कोई चीज खिलाती है। शहद खाने के कई फायदे हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन में सुधार होता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी डाइट में शहद को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Raw Honey uses and tips Know the Effective ways on health as it boost your Immunity disprj
शहद खाने के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

शहद का पानी
यदि आपको शहद खाना पसंद नहीं है तो आप पानी में एक बड़ा चम्मच शहद का डालकर पी सकते हैं। शहद के इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पीने से आपके पाचन तंत्र पर अच्छा असर होगा। यही नहीं, रोजाना इसका सेवन करने से आपको गैस की समस्या से भी निजात मिलेगा।

Raw Honey uses and tips Know the Effective ways on health as it boost your Immunity disprj
शहद खाने के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

शहद और नींबू की चाय
अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और एक कटे हुए नींबू का रस मिला लें। इसे अच्छे से मिला लें और गर्म गर्म ही इसका सेवन भी करें। ऐसा करने से आपके गले में हो रहे खराश से छुटकारा मिलता है और आपका गला भी दर्द नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raw Honey uses and tips Know the Effective ways on health as it boost your Immunity disprj
शहद खाने के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

शहद और अदरक का सिरप
इसके लिए आपको एक पैन में अदरक और पानी को धीमी आंच में 10 मिनट तक पकाना है। इसके बाद इसे गर्म ही छान लें और फिर इसमें शहद मिलाकर अच्छे से पीएं। ऐसा करने से सूजन की समस्या कम होती है।

विज्ञापन
Raw Honey uses and tips Know the Effective ways on health as it boost your Immunity disprj
शहद खाने के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

दालचीनी और शहद
सर्दियों में अगर आपको भी वायरल इंफेक्शन की समस्या हो जाती है तो दालचीनी के पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं। इसे खाने से सर्दियों में वायरल इंफेक्शन से आपको राहत मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed