फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: बहुत तेजी से वजन घटाना भी हो सकता है खतरनाक, जानिए क्या होते हैं इसके दुष्प्रभाव

Sun, 27 Aug 2023 03:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Aug 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
Rapid and short-term weight loss side effects on health what happens when you lose weight very quickly
तेजी से वजन घटाने के उपाय - फोटो : istock

अधिक वजन या मोटापे की स्थिति को शोधकर्ताओं ने सेहत के लिए कई प्रकार के नुकसानदायक पाया है। वजन बढ़ने के साथ हृदय रोग, डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म से संबंधित विकारों का जोखिम तेजी से बढ़ने लगता है, यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वजन को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। कुछ विशेष प्रकार के डाइट प्लान के साथ नियमित व्यायाम की आदत बनाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी चाहते हैं कि कुछ ही दिनों में तेजी से वजन कम हो जाए, पर क्या आप जानते हैं कि कम समय में तेजी से वजन कम होना भी कई प्रकार की समस्याओं का कारण हो सकता है। शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के लिए  धीमी, स्थिर गति से वजन कम करना बेहतर माना जाता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग धीरे-धीरे अपना वजन कम करते हैं, उनका वजन लंबे समय तक कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं कि बहुत तेजी से वजन कम होने के कारण किस प्रकार के दुष्प्रभावों का जोखिम रहता है?

Rapid and short-term weight loss side effects on health what happens when you lose weight very quickly
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

कितना वजन कम करना ठीक?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सप्ताह में 400 ग्राम से एक किलो तक वजन कम करना स्वस्थ और सुरक्षित दर है। इससे अधिक वजन कम करना तेज गति वाला माना जाता है जिसके शरीर पर कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आप तेजी से वजन कम करने वाले उपाय कर रहे हैं तो इसके कारण मांसपेशियों की क्षति, पित्ताशन में पथरी होने, पोषण संबंधी समस्या और मेटाबॉलिज्म विकारों का खतरा भी हो सकता है। 

Rapid and short-term weight loss side effects on health what happens when you lose weight very quickly
बहुत अधिक वजन कम होने की समस्या - फोटो : iStock

मांसपेशियों में क्षति की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। वजन कम करना और फैट लॉस दो अलग-अलग चीजें हैं। जब आप बहुत कम समय में बहुत तेजी से वजन कम करने लगते हैं तो इससे मांसपेशियों और शरीर में पानी की भी कमी होने का खतरा रहता है।

शोधकर्ताओं ने 25 लोगों पर 5 सप्ताह के लिए किए अध्ययन में पाया कि तेजी से वजन करने के लिए प्रयास करने वाले लोगों में, अन्य लोगों की तुलना में छह गुना अधिक मांसपेशियों की क्षति देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapid and short-term weight loss side effects on health what happens when you lose weight very quickly
मेटाबॉलिज्म को बनाए रखें स्वस्थ - फोटो : istock

मेटाबॉलिज्म की हो सकती है दिक्कत

तेजी से वजन कम करना आपके लिए मेटाबॉलिज्म से संबंधित समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। आपका चयापचय यह निर्धारित करता है कि आप प्रतिदिन कितनी कैलोरी बर्न करते हैं। मेटाबॉलिज्म की गति में कमी का मतलब आप प्रतिदिन कम कैलोरी बर्न करते हैं। अगर आप बहुत कम कैलोरी वाले आहार का सेवन करते हैं तो इसके कारण भी मांसपेशियों में क्षति और हार्मोन्स में बदलाव जैसी समस्या होने का जोखिम रहता है।

विज्ञापन
Rapid and short-term weight loss side effects on health what happens when you lose weight very quickly
पित्ताशय में पथरी की समस्या - फोटो : iStock

हो सकती है पित्ताशय में पथरी

पित्ताशय की पथरी होना आम समस्या है, अगर आप बहुत तेजी से वजन कम करने वाले उपाय करते हैं तो इसके कारण भी पथरी होने का खतरा बढ़ सकता है। आमतौर पर हमारा पित्ताशय वसायुक्त भोजन के ब्रेकडाउन के लिए पाचक रस छोड़ता है ताकि इसे पचाया जा सके। तेजी से वजन कम करने से  पित्ताशय में पथरी हो सकती है, जोकि एक दर्दकारक स्थिति है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed