{"_id":"5e3674c88ebc3e7d586bbc1d","slug":"raisins-health-benefits-kishmish-khane-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं किशमिश, इन बीमारियों से आपको दिलाते हैं छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं किशमिश, इन बीमारियों से आपको दिलाते हैं छुटकारा
किशमिश सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। किशमिश खाने से आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी किशमिश आपके लिए फायदेमंद हैं। शरीर में ताकत से लेकर पेट की बीमारियों तक में किशमिश का सेवन लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं किशमिश कितने फायदेमंद होते हैं...
2 of 5
किशमिश
- फोटो : social media
रोज़ाना किशमिश का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। किशमिश में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो आसानी से पच जाता है। इसके कारण शरीर में तुरंत ऊर्जा आ जाती है। किशमिश में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक है।
3 of 5
किशमिश
- फोटो : getty images
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपके लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। अक्सर लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किशमिश रामबाण इलाज है। लेकिन ध्यान रहे कि किशमिश को भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किशमिश
- फोटो : social media
अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपके लिए किशमिश बेहद फायदेमंद साबित होगी। किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है , जो हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। किशमिश के नियमित सेवन करने से आपका वज़न आसानी से घटना शुुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
किशमिश
- फोटो : social media
हड्डियों को मजबूत करना है तो किशमिश का सेवन जरूर करें। किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए किशमिश का रोज़ाना सेवन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।