फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज से छुटकारा दिलाता है प्याज, ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित

Sun, 02 Feb 2020 11:14 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 02 Feb 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
onion health benefits in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हमारे गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की बीमारी बढ़ रही है। इस बीमारी में शरीर का रक्त शर्करा स्तर नियंत्रण में नहीं रहता है। इस कारण मरीज मोटापा ,किडनी फेलियर और दिल से संबधित बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन आप अपने डाइट में प्याज को शामिल करके डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, प्याज में फ्लेवेनॉइड्स पाया जाता है जो कि रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखता है। 

onion health benefits in diabetes
onion peel

प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है। प्याज का सेवन करने से शर्करा के रक्त में मिलने की प्रक्रिया धीमी होनी शुरू हो जाती है। जिसके कारण ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। प्याज हमारे शरीर से विषैले पर्दाथों को निकालने में मदद करता है। जिससे हमारा पेट हमेशा साफ और स्वस्थ रहता है। मधुमेह से ग्रस्त रोगियों में कब्ज की परेशानी होती है। इस स्थिति में प्याज का सेवन करने से हमारा पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी। 

onion health benefits in diabetes
onion

मधुमेह से ग्रस्त रोगियों के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। प्याज में भी कार्बोहाइड्रेट्स  की मात्रा कम पाई जाती है। इसलिए यह मधुमेह से ग्रस्त रोगियों के लिए फायदेमंद माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
onion health benefits in diabetes
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

क्या आप जानते हैं कि खाद्य उत्पादों की भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स मूल्य होते हैं। खाद्य उत्पाद जिस तरह हमारे शरीर के ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर खाद्य उत्पादों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मूल्य भी होता है। जैसे प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मूल्य 10 है। इसी कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक अच्छी डाइट मानी जाती है। 

विज्ञापन
onion health benefits in diabetes
डायबिटीज

प्याज हमारे खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। यह हमारे स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। टाइप 1 और टाइप 2 से पीड़ित रोगी प्याज को सूप ,सलाद और सैंडविच आदि में मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन एक बार अगर आप अपने डॉक्टर से सलाह लेंगे तो यह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed