चिकनगुनिया की बीमारी से राहत दिलाने में मददगार हैं ये पांच आहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को अगर चिकनगुनिया हो गया है तो उसे विटामिन सी से भरपूर आहार लेने की हिदायत की जाती है क्योंकि विटानिन सी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने की शक्ति होती है। इस बीमारी के कारण सबसे ज्यादा पाचन क्रिया ही प्रभावित होती है इसलिए भोजन में विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद है।
नारियल का पानी पीने या कच्चा नारियल खाने के बहुत से फायदे हैं। चिकनगुनिया में नारियल का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे लीवर सही होता है और ये शरीर को डिहाइड्रेट होने से रोकता है। नारियल का पानी पीने से शरीर में मौजूद दूषित पदार्थ बाहर निकलते हैं।
चिकनगुनिया के समय होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए सूप एक बढ़िया विकल्प होता है। पानी में उबली सब्जियों या चिकन को खाने से शरीर को विटामिन ए मिलता है। लेकिन ध्यान रहें इसमें हैवी क्रीम न डालें।
हरी पत्ते वाली सब्जियों को मरीजों को खिलाना बेहतर होता है क्योंकि चिकनगुनिया होने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और इस बीमारी के फिर से होने की संभावना होती है। हरी सब्जियों को पचाना आसान होता है।