दुनियाभर में दिन प्रतिदिन डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीमारी के बढ़ने के बहुत से कारण हैं जिनमें तनाव, गलत खानपान के साथ ही आनुवांशिकता भी एक अहम वजह है। लेकिन डायबिटीज के मरीज भी स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इसके लिए उन्हें सही आहार और दिनचर्या की आवश्यकता है। स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन शुगर के मरीजों के लिए बहुत से फल नुकसानदेह भी हो सकते हैं, इसलिए डायबिटीज में कौन से फलों का सेवन करना चाहिए, आइए जाने।
{"_id":"5d71ef5e8ebc3e018167160d","slug":"which-fruits-is-good-for-diabetic-patient-and-diabetes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज की बीमारी में इन फलों का चुनाव करना है बेहतर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
डायबिटीज की बीमारी में इन फलों का चुनाव करना है बेहतर
Sat, 07 Sep 2019 08:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 07 Sep 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन का स्तर गड़बड़ा जाता है। इसलिए फलों का सेवन करते समय उन्हें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि फलों में प्राकृतिक रूप से मिठास पाई जाती है इसलिए फलों के चयन में इन बातों को याद रखना चाहिए।
फल बहुत पके न हों
बहुत ज्यादा पके फलों में शुगर की मात्रा कम पके या थोड़ा कच्चे फलों की तुलना में ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा पके फलों को खाने से हमेशा बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
फलों का छिलका स्वाद बढाने के चक्कर में न उतारें। फलों के छिलकों में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो कि फायदेमंद है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए जैसे तरबूज, खरबूजा, आम और चीकू।