{"_id":"60a21091955ff9473f5c45b7","slug":"proper-food-chart-for-people-having-digestive-problems-in-pandemic-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में यदि बार-बार हो रही है पेट में गड़बड़ तो विशेषज्ञ द्वारा सुझाए इस फूड चार्ट का करें पालन ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोनाकाल में यदि बार-बार हो रही है पेट में गड़बड़ तो विशेषज्ञ द्वारा सुझाए इस फूड चार्ट का करें पालन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Mon, 17 May 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लोगों का पाचनतंत्र कमजोर हो चुका है
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by Dr. Parmeet kaur
डॉ. परमीर कौर, वरिष्ठ आहार एवं पोषण सलाहकार,
नारायण सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम
डिग्री- बीएससी, डीडीपीएचएन, एमएससी
अनुभव- 10 वर्ष
पिछले वर्ष से लॉकडाउन और ‘वर्क फ्रॉम होम' जैसे शब्द बहुत आम हो गए हैं और हमारा एक नाता भी इनसे जुड़ चुका है। जहां इन नवाचारों के कारण हमारा काम करने का तरीका आसान हुआ है और सहूलियत बढ़ी है, वहीं हमारी सेहत पर भी इसका कुछ न कुछ असर जरूर हुआ है। दिनभर घर पर एक जैसे बैठकर काम करने से, चहलकदमी न करने से लोगों का पाचनतंत्र कमजोर हो चुका है। ऐसे में आहार पर विचार तो जरूरी हो गया है। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि कब किस तरह का आहार लेने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
2 of 6
सोने से पहले (10 बजे) दूध-1 कप (150एमएल)
- फोटो : अमर उजाला
इस चार्ट का पालन करें-
सुबह (7 बजे)
- ग्रीन टी / चाय + बिस्किट + बादाम (4-5)+ अखरोट (1-2)
खान-पान का नियम
लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम संस्कृति के पनपने से लोगों के खान-पान का समय बदल गया है। हालांकि वर्क फ्रॉम होम नई बात नहीं रही, लेकिन हम इस सहूलियत के कारण अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं। भोजन बेसमय करना, देर रात तक जागना या चाय, काॅफी आदि का देर रात सेवन या अधिक सेवन, एक बार में अधिक से अधिक खा लेना जैसी चीजें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेटाबॉलिज्म भी खराब होगा
- फोटो : सोशल मीडिया
हो सकती हैं ये बीमारियां
बिगड़ी हुई दिनचर्या का सेहत पर प्रतिकूल असर होता है जिससे मधुमेह, रक्तचाप, पथरी और जीवनशैली से सम्बंधित रोगों का खतरा लगातार बना रहता है। शारीरिक गतिविधियां कम होने से तनाव भी हो सकता है और शरीर की प्राकृतिक घड़ी के बिगड़ जाने से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। देर रात तक जागने के लिए यदि कॉफी या चाय का सेवन अधिक करते हैं तो पथरी भी हो सकती है। साथ ही अनियमित दिनचर्या के कारण वजन तो बढ़ेगा ही और मेटाबॉलिज्म भी खराब होगा।
विज्ञापन
5 of 6
आहार जिसमें 50-60 प्रतिशत कार्ब्स हों
- फोटो : social media
आहार से आता है जीवन में संतुलन
ऐसा आहार जिसमें 50-60 प्रतिशत कार्ब्स हों, 10 से 12 प्रतिशत प्रोटीन हो तथा 30 प्रतिशत फैट हो उसे संतुलित आहार माना जाता है। साथ ही यदि आपको अचानक कुछ खाने का मन कर रहा हो तो तो जंक फूड खाने की बजाय सलाद, सब्जियों का सूप, नींबू पानी या नारियल पानी पिएं। कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।