फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना हो सकता है जानलेवा, गंभीर हृदय रोगों के कारण जा सकती है जान

Fri, 20 Oct 2023 06:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Oct 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women gaining more weight are at a greater risk of death from heart disease or diabetes
गर्भावस्था के दौरान होने वाली दिक्कत - फोटो : iStock

वजन बढ़ना हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण समस्या मानी जाती रही है, यह हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज सहित मेटाबॉलिज्म के जोखिमों को बढ़ा देती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोगों में अधिक वजन की समस्या गंभीर जोखिम कारक हो सकती है, ये मौजूदा समय के सबसे बड़े स्वास्थ्य खतरों में से एक है। सभी लोगों को लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखते हुए वजन को कंट्रोल में रखने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।



वजन बढ़ने के क्या खतरे हो सकते हैं, इस बारे में किए गए एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इसके बड़े जोखिमों को लेकर अलर्ट किया है। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि गर्भावस्था के दौरान यदि आपका वजन अनुशंसित मात्रा से अधिक बढ़ गया है तो इसके कारण हृदय रोग या मधुमेह से मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। 

Pregnant women gaining more weight are at a greater risk of death from heart disease or diabetes
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Pixabay

गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने का खतरा

50 साल तक 45,000 से अधिक अमेरिकी महिलाओं के डेटा विश्लेषण में गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अलर्ट किया गया है।

पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने कहा कि गर्भावस्था से पहले मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में खतरा फिर भी कम होता है पर गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना अधिक खतरनाक हो सकता है। सभी वजन समूहों जैसे गर्भावस्था से पहले कम वजन वाले, सामान्य या अधिक वजन वाली महिलाओं में भी इस डेटा का आकलन किया गया। 

Pregnant women gaining more weight are at a greater risk of death from heart disease or diabetes
गर्भावस्था में वजन को रखें कंट्रोल - फोटो : istock

अध्ययन में क्या पता चला?

शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों में बीएमआई और वजन बढ़ने के आंकड़ों का विश्लेषण किया और उसकी तुलना वजन कंट्रोल के आधुनिक सिफारिशों से की। 1960 की दशक से शुरू किए गए इस अध्ययन में 2016 तक, समूह की लगभग 39 प्रतिशत महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि जिन प्रतिभागियों का वजन उनके गर्भकाल के दौरान बढ़ा था उनमें हृदय रोग और गंभीर डायबिटीज की गंभीर समस्या देखी गई। इस आधार पर विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant women gaining more weight are at a greater risk of death from heart disease or diabetes
वजन को करें कंट्रोल - फोटो : iStock

हृदय रोग-डायबिटीज की जटिलताओं का खतरा

टीम ने कहा, गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ाने के लिए कई स्थितियां जिम्मेदार हो सकती है। इसके कई गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों का खतरा देखा जाता रहा है। गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओं का वजन सामान्य से अधिक बढ़ा उनमें डायबिटीज के कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलाओं से मृत्यु की दर 12 फीसदी तक अधिक देखी गई। ये स्थिति हृदय रोगों को खतरे को भी बढ़ा देती है जो दुनियाभर में मृत्यु का प्रमुख जोखिम कारक रही है।

विज्ञापन
Pregnant women gaining more weight are at a greater risk of death from heart disease or diabetes
मोटापे को करें कंट्रोल - फोटो : istock

वजन को रखें कंट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी भी उम्र में सामान्य से अधिक वजन की समस्या आपके लिए मुश्किलों का कारण हो सकती है। अधिक वजन की समस्या संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए कम उम्र से ही इसको कंट्रोल में रखने के लिए प्रयास किए जाते रहने चाहिए। लाइफस्टाइल, विशेषकर सेंडेंटरी लाइफस्टाइल को इसका प्रमुख जोखिम कारक माना जाता रहा है, इसलिए अगर नियमित रूप से व्यायाम और आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखा जाए तो वजन को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Long-term effects of gestational weight gain on mortality


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed