फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस विटामिन को डाइट में करें शामिल, कभी नहीं होगी बीमारियां और हमेशा रहेंगे फिट

Thu, 14 Feb 2019 12:10 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 14 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
powerful health benefits of vitamin d
vitamin d - फोटो : self

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी का सेवन करना बहुत जरूरी है। यह न तो हमारे शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि इसके साथ हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है सूरज की रौशनी इसके अलावा और भी कई खाने की चीजे हैं जिसमें आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल सकती है। दरअसल, सेहत बनाए रखने के लिए पौष्टिक डाइट का लेना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजे हैं जिसे आपको भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है। 

powerful health benefits of vitamin d
vitamin d - फोटो : social media

सनलाइट से हेल्थ ब्राइट
विटामिन-डी का सबसे बड़ा स्रोत है सूरज की रोशनी। खासकर सर्दियों के मौसम में धूप सेंकना खूब लुभाता है। दिन में आधा से एक घंटा धूप सेंकने से शरीर को जरूरत के मुताबिक विटामिन-डी मिलता है।

मछली विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत होती है। अगर नॉनवेज खाने से परहेज नहीं है, तो डेली डाइट में मछली को शामिल कर विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। मछली में उच्च मात्रा में फैटी एसिड होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। खासकर सैमन, ट्यूना, हिलसा आदि मछलियां विटामिन-डी का अच्छा स्रोत होती हैं।

powerful health benefits of vitamin d
VITAMIN D

डेयरी प्रोडक्ट 
दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, पनीर, चीज आदि से भी विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।

फोर्टिफाइड फूड्स
विटामिन-डी युक्त फोर्टिफाइड फूड में ब्रेड, दूध, पनीर, चीज, सोया मिल्क डेली डाइट में शामिल कर इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

संतरे के जूस में भी विटामिन-डी पाया जाता है। सुबह नाश्ते में रोजाना एक गिलास संतरे का जूस लें।

विटामिन डी टैबलेट
विटामिन-डी के स्रोत सीमित ही हैं, इसलिए विटामिन-डी की टैबलेट भी ली जा सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि बिना डॉक्टर की सलाह के इसका डोज लेना हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
powerful health benefits of vitamin d
विटामिन डी
साबुत अनाज
आप अगर नॉनवेज का सेवन नहीं करते तो साबुत अनाज भी आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकता है। दलिया, गेहूं, चावल का सेवन प्रतिदिन करें। आसानी से विटामिन-डी प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन नाश्ते में अंडा शामिल कीजिए। अंडे की जर्दी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मौजूद होता है।

कॉड लिवर तेल
कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल के रोजाना सेवन से विटामिन-डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
powerful health benefits of vitamin d
Fish - फोटो : social media
क्यों है जरूरी
यह शरीर के इम्यून सिस्टम को नियमित रखता है। इसके अलावा दिमाग की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने, हड्डियों को मजबूती देने और वजन संतुलित रखने आदि में भी सहायक है।

विटामिन-डी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को फिट रखने में मदद करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर के लिए बेहद आवश्यक है।

डेली डाइट में आप साबुत अनाज, अंडा, मीट मछली, फोर्टिफाइड फूड प्रोडक्ट शामिल करें। सबसे जरूरी है धूप सेंकना, क्योंकि इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मिलता है। इससे अवसाद जैसी बीमारियों में भी काफी लाभ मिलता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर भी हो सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed