फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को जागकर मोबाइल देखने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Thu, 14 Feb 2019 12:09 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 14 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wake up at night, watch the mobile, be careful, you can get heart attack
late night - फोटो : social media

देर रात तक जागने वाले लोगों को डाइबटीज और दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। इसका खुलासा हाल ही में हुए एक स्टडी में हुआ है, जिसमें बताया गया है कि देर रात तक जागने वाले लोगों का पूरा रूटीन खराब हो जाता है और वो जल्दी सुबह सोकर उठ भी नहीं पाते हैं। देर तक जगने से खान-पान का रूटीन भी खराब हो जाता है, जिस वजह से आपके शरीर का मोटापा बढ़ता चला जाता है। ऐसा अगर आपके घर परिवार में कोई कर रहा है या फिर आप खुद देर रात तक जगते हैं तो हो जाइए सावधान।

Wake up at night, watch the mobile, be careful, you can get heart attack
late night - फोटो : social media

दरअसल, कुछ लोगों की आदत होती है कि वे देर रात तक जागकर मोबाइल चलाकर अपनी नींद रोकते हैं। ऐसे लोग नींद आने पर भी मोबाइल पर वेबसीरीज या फिर टीवी देखते रहते हैं जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है। बता दें कि मानव शरीर 24 घंटे के चक्र पर चलता है, जो हमारे शरीर के आंतरिक हिस्सों से जुड़ा हुआ रहता है। यह चक्र हमें बताता है कि हमें कब खाना है, कब सोना है और कब जगना है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को सही समय पर खाना, आराम नहीं देंगे तो आगे चलकर आपके शरीर को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Wake up at night, watch the mobile, be careful, you can get heart attack
late night - फोटो : social media

शोधकर्ताओं ने बताया है कि देर रात तक जगने वाले लोग ज्यादातर अनहेल्दी डाइट का सेवन करते हैं। जैसे शराब, चीनी, चाय कॉफी आदि का सेवन करने लगते हैं। जबकी सही समय पर उठने वाले लोग ऐसा बिल्कुल नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wake up at night, watch the mobile, be careful, you can get heart attack
late night - फोटो : social media

जो लोग सही समय से सोते नहीं है वो उठते भी सही समय पर नहीं हैं ऐसे में उनका पूरा दिन भी खराब हो जाता है। ऐसे लोगों को उम्र से पहले ही शूगर जैसी बीमारी हो जाती है। इसके अलावा भी कई और खतरनाक बीमारियां होने की आशंका रहती है। देर रात तक जगने वाले सुबह जल्दी नहीं उठते हैं और सही समय पर नाश्ता भी नहीं कर पाते हैं। यह गलत आदतें उनकी दिनचर्या खराब करती है।

विज्ञापन
Wake up at night, watch the mobile, be careful, you can get heart attack
late night - फोटो : social media

जो लोग देर रात को सोते है और सुबह देर से उठते है इसका असर आपके दिमाग और हार्मोन पर पड़ता है। स्टडी में बताया गया है कि ऐसे लोगों के दिमाग में व्हाइट मैटर सबसे खराब स्थित में होता है। विशेष रुप से दिमाग के उन हिस्सों में होता है जहां से दुख के भाव पैदा होते हैं और इसलिए ऐसे लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं। 

नोटः यह लेख आपकी जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के शिकार हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed