फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रसव बाद नई मां का रखें इस तरह ख्याल, आहार में जरूर शामिल करें ये खास पेय पदार्थ

Thu, 26 Sep 2019 02:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 26 Sep 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Postpartum beverages for new mother
- फोटो : social media

प्रसव के बाद महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। क्योंकि गर्भावस्था का समय बीतने के बाद महिलाएं बहुत ही कमजोर हो जाती है। लेकिन ज्यादातर, बच्चे के जन्म के बाद सबका ध्यान नवजात की ही सेहत पर रहता है और मां की देखभाल में कमी हो जाती है। बच्चे के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि मां का भी अच्छे से ख्याल रखा जाए। आइए जानें वो खास पेय पदार्थ जो नवप्रसूता को जरूर देने चाहिए।


 
Postpartum beverages for new mother
- फोटो : pixa
गर्म दूध

प्रसव के बाद महिलाओं को गर्म दूध का सेवन करने के लिए जरूर देना चाहिए। शोध में इस बात का पता चला है कि महिलाओं को दिए जाने वाले दूध से उन्हें हर दिन की जरूरत के हिसाब से 12 प्रतिशत कैल्शियम मिलता है। अगर इस दूध में एक चुटकी हल्दी भी डाल दी जाए तो और भी अच्छा है।

Postpartum beverages for new mother
fennel - फोटो : pixa
सौंफ का पानी

सौंफ का पानी नई मांओं के लिए वरदान है। कहते हैं कि जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं उन्हें सौंफ का पानी जरूर पीना चाहिए। रात में सौंफ को पानी में भिगोकर सुबह पानी को छानकर अलग कर लें और इस पानी को प्रसूता को पीने के लिए दें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Postpartum beverages for new mother
चुकंदर का जूस

चुकंदर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। नव प्रसूता के शरीर में खून की कमी न हो इसके लिए जरूरी है कि गर्भावस्था में ही चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।


 
विज्ञापन
Postpartum beverages for new mother
- फोटो : pixa
पालक का जूस

गर्भावस्था के दौरान पालक का स्वाद अगर आपको अच्छा नहीं लगता है तो इसे जूस बना कर पिएं। क्योंकि पालक का सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा पहुंचती है जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। पालक को पीस कर उसका जूस निकाल लें और फिर उसमें स्वाद के लिए नींबू का रस और नमक डालकर पिएं। प्रसव के बाद आने वाली कमजोरी में ये बहुत फायदेमंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed