भारत के बहुत से नौजवान आजकल ह्रदय की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। डॉक्टर भी ये जानकर हैरान है और इन सबके लिए गलत आदतें और जीवनशैली को जिम्मेदार मान रहें हैं। आजकल इतना स्वस्थ और फिट रहने का चलन बढ़ा है उसके बावजूद लोगों की गलत आदतें उन्हें दिल का रोगी बना रहीं हैं। आइए जानें उन आदतों के बारे में जो अक्सर हम सबको दिल का रोगी बनाती हैं।
इन आदतों की वजह से ही ज्यादातर लोग हो रहे हैं 'दिल के मरीज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार कई घंटों तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठे रहने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा 80 फीसदी तक हो जाता है। भले ही हमारा वजन सही हो लेकिन ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठने से शरीर का फैट और रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
अगर नींद में आपको खर्राटे आते हैं तो इसे अनदेखा करना ठीक नहीं है। क्योंकि खर्राटो की समस्या ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया की तरफ इशारा करती है जिसमें इंसान को सोते समय सांस लेने में दिक्कत होती है और ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। ज्यादातर यह समस्या मोटे लोगों में नजर आती है।
पुख्ता तौर पर शोध में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दांतों की बीमारी और ह्रदय रोग का बहुत गहरा नाता है। जब आप मुंह की अच्छे से सफाई नहीं करते हैं तो बैक्टीरिया और प्लाक जम जाते हैं और आगे चलकर धमनियों में प्लाक जमा होकर दिल के लिए खतरा पैदा करती है।
ज्यादातर युवा फैशन की होड़ में शराब का सेवन करते हैं जबकि शराब दिल की सेहत के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। इसकी थोड़ी बहुत मात्रा तो ठीक है लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन आगे चलकर हार्ट फेल होने की वजह बन सकती है।