सर्दी के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी निमोनिया हो जाता है। निमोनिया आज के समय में एक आम बीमारी बन गई है। हालांकि पूरी दुनिया में आज भी बच्चों के मौत का सबसे प्रमुख कारण यही बीमारी है। स्ट्रेप्टोकॉकस निमोनिया नामक बैक्टीरिया इस बीमारी का प्रमुख कारण है। यह बैक्टीरिया फेफड़ों को संक्रमित कर श्वसन प्रणाली को प्रभावित कर देता है। निमोनिया के रोगाणु अवसरवादी होते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आप जल्दी ही इसकी चपेट में आ सकते हैं। निमोनिया एक जानलेवा बीमारी है इसलिए जब भी आपको इसके लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। सर्दी जुखाम के लक्षणों से मिलते-जुलते इसके लक्षणों को कई बार पहचान करना मुश्किल हो जाता है। आइए आज हम आपको निमोनिया के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप इस बीमारी की पहचान कर सकते हैं...
शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण तो आपको भी हो सकता है निमोनिया, टाले नहीं तुरंत मिलें डॉक्टर से
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 30 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन