{"_id":"606ec8348ebc3e8ca45eb382","slug":"pista-is-useful-for-diabetes-and-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किचन में मौजूद इस चीज से छू-मंतर हो जाएगी डायबिटीज, आजमाकर देख लें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
किचन में मौजूद इस चीज से छू-मंतर हो जाएगी डायबिटीज, आजमाकर देख लें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन) अनुभव - आठ वर्ष Medically Reviewed by Dr. Priya pandey
हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के पोषण से यु्क्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ये न सिर्फ बीमारियों से कोसों दूर रखने में सहायक होते हैं साथ ही हमें अच्छा स्वाद भी देते हैं। भोजन के अलावा भी हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे शरीर को लाभ मिल सके और इन्हीं में से एक चीज है- पिस्ता। पिस्ता खाने में जितना स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, उसके फायदे भी उतने ही हैं। पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें दिल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसी तरह पिस्ता के कई जादुई फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं।
2 of 6
आंखों के लिए फायदेमंद है पिस्ता
- फोटो : pixels
आंखों के लिए फायदेमंद है
पिस्ता में दो एंटी ऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद और उम्र से प्रभावित होने वाली आंखों की बीमारियों को रोकने में सहायक हो सकते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा पिस्ता का नियमित रूप से सेवन करना कई अन्य तरह से भी आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है।
3 of 6
मधुमेह के रोगी करें पिस्ता का सेवन
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज को नियंत्रित करता है
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें पिस्ता के सेवन की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिस्ता का सेवन करने से खून में शुगर का स्तर सामान्य बना रहता है। इसके अलावा इसका सेवन डायबिटीज को नियंत्रित ऱखते हुए आपको कई प्रकार की अन्य समस्याओं से भी बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आंतों के लिए फायदेमंद है पिस्ता
- फोटो : social media
आंतों के लिए फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता को फाइबर से भरपूर माना जाता है, इसलिए ये पाचन तंत्र और आंतों को दुरुस्त रखने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए भी यह काफी लाभदायक हो सकता है। पिस्ता खाने से पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है जिसकी वजह से सेहत ठीक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
सिरदर्द को दूर करती है पिस्ता
- फोटो : pixabay
सिरदर्द में आराम देता है
दिन भर के तनाव, खान-पान में बदलाव के कारण थकान और सिर दर्द की परेशानी होती है। कंप्यूटर पर काम करने के कारण भी सिर में दर्द होने लगता है। पिस्ता सिर दर्द को कम करता है। पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने से सिरदर्द से राहत मिलती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।