फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुझाव: गठिया से लेकर कैंसर तक, तमाम बीमारियों में बेहद फायदेमंद है इस फल का सेवन

Sun, 06 Jun 2021 06:37 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 06 Jun 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
pineapple benefits for arthritis and cancer
रोजाना करें फलों का सेवन - फोटो : Social media
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey


प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में दिखे हाहाकार ने लोगों को एक बात स्पष्ट रूप से समझा दिया है, स्वस्थ रहना है तो खान-पान बेहतर रखना बहुत आवश्यक है। इस समय हर कोई अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिशों में लगा हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। फलों में कई प्रकार की पोषकता होती है जो शरीर को तमाम तरह के संक्रमण के साथ अन्य रोगों से भी सुरक्षित कर सकती है। कोरोना जैसे विकट समय में क्यों न ऐसे फलों का सेवन किया जाए जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई अन्य तरह के रोगों से भी शरीर को सुरक्षा दे सकें?
आइए इस लेख में ऐसे से कई गुणों से युक्त अनानास के बारे में जानते हैं। तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
pineapple benefits for arthritis and cancer
अनानास के कई लाभ - फोटो : PIXABAY
अनानास में मौजूद हैं कई पोषक तत्व
पर्ड्यू यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर न्यू क्रॉप्स एंड प्लांट प्रोडक्ट्स के अनुसार अनानास में कई ऐसे पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के साथ कई तरह की बीमारियों से हमें सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसमें विटामिन सी, जिंक और मैंगनीज की भी उच्च मात्रा पाई जाती है। कम कैलोरी वाले इस फल में डाइट्री फाइबर और ब्रोमेलैन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ब्रोमेलैन एक प्रकार का एंजाइम जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
pineapple benefits for arthritis and cancer
विटामिन सी और जिंक से भरपूर है अनानास - फोटो : getty images
कोरोना से मिल सकती है सुरक्षा 
कोरोना के समय में लोगों को खाने में विटामिन सी और जिंक की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। अनानास से रोजाना के लिए जरूरी विटामिन सी की 131 फीसदी मात्रा प्राप्त की जा सकती है। अनानास में विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज होते हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ किसी भी तरह के इंफ्लामेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अनानास का सेवन वायरल और बैक्टीरियल दोनों संक्रमणों का खतरा भी कम कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pineapple benefits for arthritis and cancer
अनानास में पाई जाती है ब्रोमेलैन
गठिया रोगियों के लिए लाभदायक है अनानास
अनानास का सेवन गठिया रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन को एंटी इंफ्लामेटरी माना जाता है जो गठिया में सूजन और दर्द से राहत दे सकता है। 1960 के दशक में किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोमेलैन का उपयोग गठिया के लक्षणों को कम करने में बेदह फायदेमंद हो सकता है।
 
विज्ञापन
pineapple benefits for arthritis and cancer
अनानास के फायदे कैंसर रोगियों के लिए - फोटो : Pixabay
कई तरह के कैंसर से मिलती है सुरक्षा
कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि अनानास में मौजूद यौगिक कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं। लैब परीक्षण से पता चलता है कि ब्रोमेलैन, स्तन कैंसर कोशिकाओं के विकास को प्रभावित करके इनको नष्ट करने में सहायक है। इसके अलावा अनानास का सेवन करने से  त्वचा, पित्त नली, गैस्ट्रिक प्रणाली और बृहदान्त्र में कैंसर की आशंका भी कम रहती है। 

--------------------------
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed